1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. MCD चुनाव में अरविंद केजरीवाल की 10 गांरटी, जिनपर जनता ने कर लिया भरोसा

MCD चुनाव में अरविंद केजरीवाल की 10 गांरटी, जिनपर जनता ने कर लिया भरोसा

 Published : Dec 07, 2022 02:55 pm IST,  Updated : Dec 07, 2022 02:56 pm IST

दिल्ली एमसीडी चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। इसके साथ ही आप के हाथों एमसीडी चला गया है।आइए जानते हैं आखिर कौन से ऐसे बड़े 10 गांरटी रहे, जिसके कारण आप जीत के करीब पहुंच गई है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - India TV Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

दिल्ली एमसीडी चुनावों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। फिलहाल सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में आप जीत दर्ज करते हुए नजर आ रही है। दिल्ली में कुल 250 सीटों में खबर लिखे जाने तक आप को 134 सीट मिल चुके हैं। वहीं बीजेपी-103 और कांग्रेस को 10 सीट मिला है। इस चुनाव में बीजेपी को बड़ी हार नहीं मिली है। इसके साथ ही बीजेपी के हाथ से एमसीडी की कुर्सी चली गई है। इस चुनाव में केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 10 गांरटी दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर हम एमसीडी चुनाव में जीत जाते हैं तो 10 वादे जरूर पूरा करेंगे। आइए जानते हैं आखिर कौन से ऐसे बड़े 10 गांरटी रहे, जिसके कारण आप जीत के करीब पहुंच गई है।   

  1. दिल्ली चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा कूड़े का पहाड़ था। आम आदमी पार्टी ने कूड़े का पहांड़ खत्म करने का चैंलज किया। सीएम ने कहा कि दिल्ली को एक दम साफ-सूथरा शहर बनाकर रहेंगे। केजरीवाल ने लोगों से वादा किया कि दिल्ली की तीनों कूड़े के पहाड़ को खत्म कर देंगे। इसके बाद दिल्ली में कोई और पहाड़ नहीं बनने देंगे। 
  2. दिल्ली नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा किया। केजरीवाल ने लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर एमसीडी में आते हैं तो नगर नगम से पूरी तरह से वसूली सिस्टम खत्म कर देंगे। इसके अलावा उन्होंने गारंटी दी कि नक्शे पास कराने का प्रोसीजर ऑनलाइन कर देंगे और साथ ही साथ इसके प्रोसेस को सरल बनाएंगे। 
  3. दिल्ली में आवारा जानवरों का जमावड़ा होता है। इसमें कोई शक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को आवारा जानवरों से मुक्त शहर बनाएंगे। 
  4. दिल्ली से जैसे शहर में पार्किंग की समस्या बड़ी है। सीएम ने वादा किया कि इसका कोई ठोस समाधान निकालेंगे। 
  5. मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम में बेहतर स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र बनाएंगे। इन सभी स्कूलों को हाईटेक तरीके से बनाया जाएगा। 
  6. वहीं शहर के हर वार्डों में सुंदर पार्क बनाया जाएगा। जिसमें लोगों के लिए व्यावाम करने के सारे साधन होंगे। 
  7. नगर निगम से जुड़े सारे कर्मचारियों को वेतन समय से दिया जाएगा। 
  8. दिल्ली की सड़के और गलियों को बेहतरीन बनाने का वादा किया। 
  9. मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को खत्म करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा कहा कि इंस्पेक्टर राज पर खत्म किया जाएगा। 
  10. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों की जिंदगी बदलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाएंगे। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024