1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज, आज से गोवा दौरे पर चुनाव आयोग की टीम

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज, आज से गोवा दौरे पर चुनाव आयोग की टीम

 Published : Dec 20, 2021 08:46 am IST,  Updated : Dec 20, 2021 08:46 am IST

आज से चुनाव आयोग की टीम तीन दिन के गोवा दौरे पर जाएगी। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी शामिल होंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर टीम जायजा लेगी।

5 राज्यों में होने वाले...- India TV Hindi
5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज, आज से गोवा दौरे पर चुनाव आयोग की टीम Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Highlights

  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी जाएंगे गोवा
  • 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

नई दिल्ली: 2022 में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग तैयारियां तेज कर दी है। आज से चुनाव आयोग की टीम तीन दिन के गोवा दौरे पर जाएगी। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी शामिल होंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर टीम जायजा लेगी।

आपको बता दें कि भारतीय निर्वाचन आयोग अगले साल 5 जनवरी के बाद कभी भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वर्ष 2017 में इन पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान 6 जनवरी को हुआ था।

मार्च-अप्रैल में सीबीएसई सहित इन सभी राज्यों के शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग मार्च के पहले हफ्ते तक इन सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्त कराने की तैयारी में है। वर्ष 2017 में इन राज्यों में चुनाव 8 मार्च को खत्म हो गए थे और नतीजे 11 मार्च को आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024