1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Abki Baar Kiski Sarkaar: 'प्रियंका गांधी एक पॉलिटिकल टूरिस्ट, AAP बैनर वाली पार्टी', India TV के कार्यक्रम में विरोधियों पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

Abki Baar Kiski Sarkaar: 'प्रियंका गांधी एक पॉलिटिकल टूरिस्ट, AAP बैनर वाली पार्टी', India TV के कार्यक्रम में विरोधियों पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 06, 2022 10:07 pm IST,  Updated : Nov 07, 2022 06:22 am IST

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम 'अबकी बार-किसकी सरकार' में बोलते हुए कहा कि, प्रदेश की जनता को बीजेपी में भरोसा है और वो यहां के रिवाज को तोड़ते हुए हमें फिर से मौका देने को वोट करेगी।

इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'अबकी बार किसकी सरकार' में आए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा- India TV Hindi
इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'अबकी बार किसकी सरकार' में आए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा Image Source : INDIA TV

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनावी मंच सज चुका है।  राजनैतिक पार्टियां और उनके उम्मीदवार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच इंडिया टीवी के कार्यक्रम 'अबकी बार-किसकी सरकार' में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि, प्रदेश की जनता रिवायत और रिवाज बदलते हुए एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।  

अबकी बार-किसकी सरकार कार्यक्रम में बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी काम करने वाली पार्टी है। हम मूर्तियां नहीं बैठाते हैं। बीजेपी में रिफार्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म का रिवाज है। और इसी रिवाज से हमने देश के साथ कई राज्यों में सरकारें बनाई और सफलतापूर्वक चला रहे हैं।  

OPS पर खुलकर बोले जेपी नड्डा 

ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) से जुड़े सवाल पर बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने यह मुद्दा बिना किसी आधार पेर उठाया है।  उनका इस मुद्दे के सहारे केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने का मकसद है। इससे पहले भी पेंशन के नाम पर OROP के विषय पर कांग्रेस लोगों की आंखों में धुल झोकती थी, लेकिन आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस विषय को समझा और इसे सुलझाया और सेना के रिटायर्ड जवानों को उनका हक़ और सम्मान दिया। 

इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'अबकी बार किसकी सरकार' में आए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा
Image Source : INDIA TVइंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'अबकी बार किसकी सरकार' में आए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा

कांग्रेस के पुराने वादों के पूरा होने का कर रहे इंतजार - जेपी नड्डा 

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, इनके वादे केवल कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में सर्कार बनने पर 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। हम आज भी उन नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं। बेरोजगारों को भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन आज भी बेरोजगार युवा नौकरियों और बेरोजगार भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। 

प्रियंका गांधी करती हैं पॉलिटिकल टूरिज्म - JP नड्डा 

कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, "प्रियंका गांधी केवल पॉलिटिकल टूरिज्म करने के लिए निकली हैं। वे उत्तर प्रदेश चुनावों में बुरी तरह से हारने के बाद अब निकली हैं। हिमाचल आईं भी तो केवल अपने निजी बंगले तक ही सीमित रहीं। कांग्रेस पार्टी को देश और देश की जनता और देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है, वे केवल उन मुद्दों को ढूंढते हैं, जिनसे बिना कारण की चिंगारी छोड़ी जा सकती है और देश का माहौल बिगाड़ा जा सकता है। 

इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'अबकी बार किसकी सरकार' में आए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा
Image Source : INDIA TVइंडिया टीवी के कॉन्क्लेव 'अबकी बार किसकी सरकार' में आए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा

आम आदमी पार्टी केवल शोर मचाने वाली पार्टी - JP नड्डा 

आम आदमी पार्टी पर बोलते हुए बीजेपी के चीफ जेपी नड्डा ने कहा कि, 'आप' उत्तर प्रदेश के चुनावों में 350 सीटों पर चुनाव लड़ने गए 349 विधानसभा सीटों पर इनकी जमानत जब्त हुई। उत्तराखंड में 69 सीटों पर लड़े, 65 पर जमानत जब्त करा आए। उनका मुख्यमंत्री का चेहरा बीजेपी में शामिल गो गया और हिमाचल प्रदेश के चुनावों में प्रचार कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि 'आप' बैनर बेस पार्टी है, इनका कोई जनाधार नहीं है। हिमाचल प्रदेश के चुनावों में तो यह लोग आए बाद में, यहां से चले पहले गए। आम आदमी पार्टी केवल हल्ला मचाने में विश्वास करती है और गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी केवल हल्ला मचा रही है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024