1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अमराईवाड़ी सीट पर बीजेपी के हसमुखभाई पटेल का कब्जा, 43272 वोटों से कांग्रेस के धर्मेंद्रभाई पटेल को हराया

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अमराईवाड़ी सीट पर बीजेपी के हसमुखभाई पटेल का कब्जा, 43272 वोटों से कांग्रेस के धर्मेंद्रभाई पटेल को हराया

 Written By: Akash Mishra, Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 21, 2022 10:12 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 05:00 pm IST

अमराईवाड़ी विधानसभा सीट पर 2017 के चुनाव में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था। वही इतिहास फिर दोहराया है। यहां से बीजेपी के हसमुखभाई पटेल जीत गए हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अमराईवाड़ी सीट- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अमराईवाड़ी सीट Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अमराईवाड़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने हसमुखभाई पटेल जीत गए हैं। हसमुखभाई पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्रभाई पटेल को 43272 वोटों से हराया है। हसमुखभाई पटेल 93994 वोटों से जीते हैं। उन्हें 58.98% वोट मिला है। बता दें कि इस सीट पर लगातार हसमुखभाई पटेल और धर्मेंद्रभाई पटेल के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी और एक बड़ी बढ़त के साथ भाजपा ने इस सीट पर फिर से अपना सुनहरा इतिहास दोहराया है। 

पिछले चुनाव का यह था नतीजा

2017 के विधानसभा चुनाव में अमराईवाड़ी में कुल 63.97 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में बीजेपी से पटेल हसमुखभाई सोमभाई ने कांग्रेस  के चौहान अरविंदसिंह विश्वनाथ सिंह को 50002 वोटों के मार्जिन से हराया था। जिसके मुताबिक बीजेपी पहले नंबर पर थी और कांग्रेस दूसरे पर। वहीं तीसरे पर BSP रही थी, जिसे 4197 वोट मिले थे। इसके अलावा चौथे पर नोटा रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024