1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. बीजेपी में शामिल हुईं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, मोदी और योगी का आभार जताया

बीजेपी में शामिल हुईं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, मोदी और योगी का आभार जताया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2022 11:38 am IST,  Updated : Jan 19, 2022 02:30 pm IST

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शा​मिल हो गईं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी का धन्यवाद दिया।

अपर्णा यादव ने थामा बीजेपी का हाथ- India TV Hindi
अपर्णा यादव ने थामा बीजेपी का हाथ Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दिल्ली भाजपा मुख्यालय में ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता
  • अपर्णा ने मोदी और योगी का जताया आभार-कहा मैं मोदीजी से प्रभावित
  • अपर्णा ने कहा-मुझे जो भी काम करने मौका मिलेगा, अपनी क्षमता से करूंगी

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शा​मिल हो गईं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने बेहद संक्षिप्त उद्बोधन दिया और बीजेपी और उनकी योजनाओं को सराहते हुए आभार जताया। उन्होंने अपने उद्बोधन में समाजवादी पार्टी और अपने ​परिवार के बारे में कोई जिक्र नहीं किया।

मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले: अपर्णा

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आज आयाजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रधानमंत्री मोदी और योगी का आभार जताया।

उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है और राष्ट्रधर्म मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित हूं। अपर्णा ने कहा कि स्वच्छ भारती मिशन, महिलाओं के लिए स्वावलंबी जीवन हो या फि​र रोजगार का मुद्दा हो। मैें बीजेपी की योजनाओं से हमेशा प्रभावित हूं। मुझे जो भी काम करने मौका मिलेगा,अपनी क्षमता से करूंगी। 

डिप्टी सीएम मौर्य बोले-अपर्णा विचारों से रही हैं भाजपाई 
मुलायम की पुत्रवधू होने के बाद भी समय समय पर अपने विचारों से भाजपाई हैं। बहुत दिनों से चर्चा और चिंतन के बाद आज उन्होंने यह फैसला लिया कि वे बीजेपी प​रिवार का हिस्सा बन गई हैं। मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूं।

बीजेपी जॉइन करने के बाद पार्टी मुख्यालय में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्ढा से भी मुलाकात की। योगी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने मुख्यालय आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024