देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब में सियासी हलचल तेज है। लेकिन गोवा में भी दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर की नाराज़गी भी बीजेपी से खुलकर सामने आई है। उत्पल ने इन चुनावों में निर्दलीय उतरने की घोषणा की है। साथ ही यूपी में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान समर्थक हैं और उनकी वजह से ही यूपी में जिन्ना की एंट्री हुई है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Assembly Election Live Updates: JDU ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, पार्टी अकेले लड़ रही है चुनाव
Assembly Election Live Updates: JDU ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, पार्टी अकेले लड़ रही है चुनाव
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब में सियासी हलचल तेज है। यूपी में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान समर्थक हैं और उनकी वजह से ही यूपी में जिन्ना की एंट्री हुई है।
Assembly Election 25 January
-
5:01 PM (IST) Jan 25, 2022
UP Assembly Election 2022: JDU ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, पार्टी अकेले लड़ रही है चुनाव
-
4:55 PM (IST) Jan 25, 2022
Congress के आरपीएन सिंह अब भाजपा के हुए, शामिल होने के बाद जेपी नड्डा, सीएम योगी से की मुलाकात
-
4:50 PM (IST) Jan 25, 2022
आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर बोले स्वामी, ये BJP की स्ट्रेटजी या भूल, परिणाम बताएंगे
-
2:58 PM (IST) Jan 25, 2022
3 केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में आरपीएन सिंह ने जॉइन की बीजेपी।
-
2:55 PM (IST) Jan 25, 2022
बीजेपी ऑफिस पहुंचे RPN सिंह
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद RPN सिंह बीजेपी ऑफिस पहुंच गए हैं। यहां उनके साथ अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान, स्वतंत्र देव सिंह केशव प्रसाद मौर्य मंच पर मौजूद हैं।
-
2:31 PM (IST) Jan 25, 2022
बीजेपी मुख्यालय पहुंचे आरपीएन सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे।
-
2:25 PM (IST) Jan 25, 2022
चुनाव लड़ने पर क्या बोले हरीश रावत
रामनगर मेरी लिए गुरु स्थल है यही से मैंने राजनीति सीखी और जो कुछ सीखा उसके आधार पर मैं रामनगर और इससे सटे हुए क्षेत्र के लिए कुछ बेहतर कर सकूं। हम रोजगार देने वाली और महंगाई पर नियंत्रण करने वाली सरकार बनाएंगे: रामनगर से चुनाव लड़ने पर हरीश रावत
-
1:56 PM (IST) Jan 25, 2022
आरपीएन सिंह का इस्तीफा
आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 3 केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में वह कांग्रेस जॉइन करेंगे। बता दें, आरपीएन सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी।
-
1:03 PM (IST) Jan 25, 2022
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
कांग्रेस नेता प्रियंका महासचिव ने कहा, उत्तर प्रदेश की जनता इन 5 सालों का हिसाब मांगने के लिए तैयार है। उप्र की जनता संविधान की रक्षा के लिए तैयार है, जोकि जनता का रक्षा कवच है। भाजपा सरकार ने इस रक्षा कवच को तहस-नहस किया है।
-
12:40 PM (IST) Jan 25, 2022
आरपीएन सिंह ने दिया इस्तीफा
आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और ये ट्विटर पर भी शेयर किया है।
-
12:19 PM (IST) Jan 25, 2022
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी कांग्रेस की बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेगी।
-
11:58 AM (IST) Jan 25, 2022
मायावती करेंगी जनसभा
2 फरवरी को आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगी। बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
-
11:32 AM (IST) Jan 25, 2022
RPN सिंह कर सकते हैं बीजेपी जॉइन
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। राहुल गांधी के करीबी नेताओं में एक आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
-
11:18 AM (IST) Jan 25, 2022
योगी ने साधा सपा पर निशाना
वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है- योगी आदित्यनाथ
-
7:45 AM (IST) Jan 25, 2022
क्या बोले सिद्धार्थनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, 'जो हमने कहा कि सपा गुंडो की पार्टी है, वो अखिलेश यादव सिद्ध कर रहे हैं। जिस प्रकार टिकट वितरण किया जा रहा है, जिनकी ज़मानत कोर्ट भी रद्द कर रहा है, आज़म खान और उनके बेटे को भी वे टिकट दे रहे हैं। अखिलेश यादव फिर से उ.प्र. में गुंडाराज चाहते हैं।'
-
7:28 AM (IST) Jan 25, 2022
संबित पात्रा ने साधा सपा पर निशाना
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, समाजवादी पार्टी का खुल्ला खेल। कुछ प्रत्याशी बेल पर तो कुछ प्रत्याशी जेल में।