गुजरात विधानसभा 2022 के चुनाव में बायड सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार धवलसिंह नरेन्द्रसिंह जाला ने कांग्रेस के नेता की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। धवलसिंह को कुल 67078 मत मिले और उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंदी और भाजपा नेता भीखीबेन गिरवतसिंह परमार को 5818 वोटों के अंतर से हराया। वहीं कांग्रेस पार्टी के महेन्द्रसिंह शंकरसिंह वाघेला 29874 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Related Stories
गुजरात की तमाम सीटों में से बायड विधानसभा सीट काफी अहम मानी जा रही थी। बायड विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस ने विजयी परचम लहराया था। बायड विधानसभा सीट गुजरात के अरावली जिले में पड़ती है। इस सीट पर दूसरे चरण यानी 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। इस सीट से कांग्रेस ने इस बार महेन्द्र सिंह वाघेला को मैदान में उतारा था। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस ने पिछले बार पटेल जाशुभाई शिवभाई के सहारी जीत दर्ज की थी। वहीं बीजेपी ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी बदलकर भीखिबेन परमान को उम्मीदवार बनाया था।
बायड सीट पर पिछले चुनाव के नतीजे-
2017 के विधानसभा चुनाव में बयाद में कुल 46.46 प्रतिशत वोट पड़े थे। पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के पटेल जाशुभाई शिवभाई ने जीत दर्ज की थी। पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के धवलसिंह नरेंद्रसिंह जाला को 743 वोटों के मार्जिन से हराया था।