1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भावनगर ग्रामीण सीट से BJP ने मारी बाजी, पुरुषोत्तम सोलंकी ने हासिल की बड़ी जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भावनगर ग्रामीण सीट से BJP ने मारी बाजी, पुरुषोत्तम सोलंकी ने हासिल की बड़ी जीत

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 19, 2022 09:20 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 06:03 pm IST

भाजपा के परषोत्तमभाई सोलंकी ने भावनगर ग्रामीण सीट से बाजी मारी है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

Gujarat Election Result 2022: भावनगर ग्रामीण सीट का विधानसभा रिजल्ट भी जारी हो चुका है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। भाजपा के पुरुषोत्तम सोलंकी ने इस सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 73484 वोट से बाजी मारी। 

पीछे रह गए कांग्रेस और आप के उम्मीदवार

वहीं इस सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीछे रह गए हैं। इस सीट से दूसरे नंबर पर कांग्रेस के रेवतसिंह गोहिल रहे। रेवतसिंह गोहिल को कुल 42550 वोट प्राप्त हुए। वहीं आप के कुमनसिंह गोहिल 17236 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट से जीत हासिल करने वाले पुरुषोत्तम सोलंकी को कुल 116034  मिले। 

उम्मीदवारों की सूची

  • परषोत्तमभाई सोलंकी - भाजपा
  • रेवतसिंह गोहिल - कांग्रेस
  • कुमनसिंह गोहिल - आप

पिछले साल भी भाजपा ने लहराया था अपना परचम

भावनगर ग्रामीण विधानसभा सीट गुजरात के भावनगर जिले में आती है। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करे तो भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े परसोत्तमभाई ओधवजीभाई सोलंकी ने कांग्रेस उम्मीदवार कांतीभाई टपूभाई चौहान को 30993 वोटों के अंतर से हराया था। कुल वोट प्रतिशत 55.30 रहा था। 2017 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार परसोत्तमभाई ओधवजीभाई सोलंकी को कुल 89,555 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के कांतीभाई टपूभाई चौहान को 58,562 वोट से ही संतोष करना पड़ा था। 3415 वोटों के साथ नोटा तीसरे नंबर पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024