1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 09, 2022 09:16 am IST,  Updated : Nov 09, 2022 09:16 am IST

गुजरात में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर आज बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति मुहर लगेगी। इसे लेकर शाम 6 बजे बैठक की जाएगी। आज की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हिस्सा लेंगे

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज- India TV Hindi
बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज Image Source : फाइल फोटो

गुजरात में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर आज बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति मुहर लगाएगी। इसे लेकर शाम 6 बजे बैठक की जाएगी। आज की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हिस्सा लेंगे। बैठक से पहले बीती रात अमित शाह और जेपी नड्डा के आवास पर भी मैराथन मीटिंग हुई थी। तीन घंटे चली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, गुजरात संगठन महामंत्री रत्नाकर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष समेत कोर ग्रुप के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुए थे।

इन नेताओं को मिल सकता है टिकट: सूत्र

सूत्रों से आई खबर के अनुसार, इन चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी, नितिन पटेल, सौरभ पटेल समेत कई दिग्गजों का टिकट कट सकता है। बताया जा रहा है कि रूपानी सरकार के दौरान मंत्रिमंडल में शामिल ज्यादातर विधायकों का टिकट कट सकता है। इसके साथ ही कई अन्य विधायकों का भी टिकट कटना तय माना जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, नरेश पटेल और भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है।

राज्य में चुनाव प्रचार चरम पर

बता दें,  गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर सभी दल अपनी तैयरियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। चुनावी रैलियां और जनसभाएं हो रही हैं। चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। हालांकि अभी केवल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने कुछ उम्मीदवार घोषित किये हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024