1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. अंकलेश्वर सीट पर भाजपा का दबदबा कायम, ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल ने मारी बाजी

अंकलेश्वर सीट पर भाजपा का दबदबा कायम, ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल ने मारी बाजी

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 22, 2022 08:57 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 08:39 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में अंकलेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा के ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल को 99 हजार वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के अनिलकुमार चितुभाई भगत को हराकर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के अनिलकुमार चितुभाई भगत को 52 हजार 138 वोट मिले थे।

पिछले सात चुनावों से बीजेपी जीत रही अंकलेश्वर सीट- India TV Hindi
पिछले सात चुनावों से बीजेपी जीत रही अंकलेश्वर सीट Image Source : INDIA TV

Gujarat Election Result 2022: अंकलेश्वर विधानसभा सीट रिजल्ट भी जारी हो चुका है। इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल ने इस सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 40441 वोट से बाजी मारी। 

पीछे रह गए कांग्रेस और आप के उम्मीदवार

वहीं इस सीट से आप और कांग्रेस के उम्मीदवार पीछे रह गए हैं। इस सीट से दूसरे नंबर पर कांग्रेस के विजयसिंह ठाकोरभाई पटेल रहे। विजयसिंह ठाकोरभाई पटेल को कुल 55964 वोट प्राप्त हुए। वहीं आप के उम्मीदवार अंकुरकुमार लक्ष्मणभाई पटेल 5356 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट से जीत हासिल करने वाले ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल को कुल 96405  मिले। 

ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल पिछले 4 बार से विधायक थे

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में अंकलेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा के ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल को 99 हजार वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के अनिलकुमार चितुभाई भगत को हराकर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के अनिलकुमार चितुभाई भगत को 52 हजार 138 वोट मिले थे। इस सीट से  ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल पिछले चार बार से विधायक हैं। 

यहां 2 लाख 50 हजार 285 है वोटरों की संख्या

भरूच जिले की अंकलेश्वर विधानसभा सीट एशिया की सबसे बड़ी औद्योगिक संपदा वाली जगह है। यहां करीब दो हजार औद्योगिक इकाइयां लगी हुई हैं। यहां के लोग मुख्य रूप से कृषि और पशुपालन से जुड़े हुए हैं। यहां की मुख्य फसलें गन्ना, धान और कपास हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 2 लाख 50 हजार 285 है। इसमें 1 लाख 30 हजार 560 पुरुष और एक लाख 19 हजार 702 महिला वोटर हैं। इस सीट पर कोली, आदिवासी, मोदी और सवर्ण जाति का दबदबा है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024