1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गोलगप्पे खाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिया ये बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

गोलगप्पे खाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिया ये बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Published : Dec 08, 2022 06:42 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 06:42 am IST

आज हिमाचल प्रदेश में तय हो जाएगा कि किसकी सरकार बन रही है। इस बीच एक फोटो वायरल हो रहा है। इस वायरल फोटो में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिख रहे हैं।

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर- India TV Hindi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर Image Source : TWITTER

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। आज साफ हो जाएगा कि हिमाचल में किसकी सरकार बनने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा। इस बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल फोटो में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिख रहे हैं।

खाते-खाते कही बड़ी बात 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां मशहूर रिज इलाके में ‘गोलगप्पों’’ का लुत्फ उठाते नजर आए। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक सचिव पवन राणा, पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा और शिमला (शहरी) से भाजपा उम्मीदवार संजय सूद भी थे।

हिमाचल में स्थिति इस बार अलग 
वहां मौजूद पत्रकारों से ठाकुर ने कहा कि वह राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने 12 नवंबर को मतदान वाले दिन बड़ी संख्या में वोट दिया। यह पूछने पर कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही है, इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव लड़ा है और वह ऐसा दावा कर सकती है, ‘‘लेकिन हम शुरुआत से कह रहे हैं कि इस बार स्थिति अलग है।’’ 

इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे में बीजेपी की सरकार
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुए थे। इससे पहले इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते हुए नजर आ रही है। वहीं आज क्लियर हो जाएगा कि इस बार फिर से बीजेपी आएगी या पूराने जमाने से चल रहे हैं परंपरा को हिमाचल की जनता मुहर लगाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024