1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: चौपाल विधानसभा सीट, यहां जानिए अपडेट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: चौपाल विधानसभा सीट, यहां जानिए अपडेट

 Published : Nov 07, 2022 10:04 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 12:56 pm IST

हिमाचल प्रदेश की चौपाल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक बलबीर सिंह वर्मा को दोबारा मौका दिया है जबकि कांग्रेस ने रजनीश किमता पर दांव लगाया है।

himachal chunav- India TV Hindi
हिमाचल चुनाव Image Source : INDIA TV

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती जारी है, इस चुनाव में बड़े फेरबदल की उम्मीद की जा रही है। गुरुवार शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे। इस बार आने वाले रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 68 विधानसभा सीटों पर बराबरी का मुकाबला नजर आ रहा है। यह कह पाना मुश्किल है कि प्रदेश में सरकार कौन बनाएगा। 

किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?

हिमाचल प्रदेश की चौपाल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक बलबीर सिंह वर्मा को दोबारा मौका दिया है जबकि कांग्रेस ने रजनीश किमता पर दांव लगाया है। 2017 के चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार बलबीर सिंह वर्मा ने कांग्रेस के डॉ. सुभाष चंद मंगलेट को मात दी थी। चुनावों में कुल 4 उम्मीदवार उतरे थे। हैरानी की बात यह है कि 2017 के चुनावों में NOTA को उम्मीदवार से भी ज्यादा वोट पड़े थे।

पिछले चुनाव का चौपाल सीट का परिणाम
2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट बलबीर सिंह वर्मा को कुल मिलाकर 29537 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट पर 24950 लोगों ने भरोसा जताया था। इस तरह बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस कैंडिडेट को 4587 वोटों के अंतर से मात दी थी। चौथे नंबर पर रहे NOTA का बटन 452 लोगों ने दबाया था

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024