1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: चुराह विधानसभा सीट पर बीजेपी के हंस राज 2642 वोटों से जीते, कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: चुराह विधानसभा सीट पर बीजेपी के हंस राज 2642 वोटों से जीते, कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही

 Published : Nov 01, 2022 01:45 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 04:32 pm IST

हिमाचल प्रदेश की चुराह विधानसभा सीट (एससी) पर बीजेपी ने वर्तमान विधायक हंस राज को दोबारा मौका दिया है और उन्होंने इस बार भी जीत हासिल की।

Churah, Churah Constituency Results, Churah Vidhan Sabha Constituency- India TV Hindi
चुराह विधानसभा सीट। Image Source : INDIA TV

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की चुराह विधानसभा सीट (एससी) पर भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक हंस राज ने दूसरी बार जीत हासिल कर ली है। उन्हें कुल 32095 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के यशवंत सिंह को 2642 वोटों के अंतर से हराया। यशवंत सिंह को 29453 वोट मिले। वहीं नोटा के लिए 394 वोट पड़े। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 12 नवंबर 2022 को सूबे की 68 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे। प्रदेश की चुराह विधानसभा सीट (एससी) पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक हंस राज को दोबारा मौका दिया था जबकि कांग्रेस ने यशवंत सिंह खन्ना पर दांव लगाया।

इससे पहले 2017 के चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार हंसराज ने कांग्रेस के सुरेंद्र भारद्वाज को मात दी थी। चुनावों में कुल 4 उम्मीदवार उतरे थे। हैरानी की बात यह है कि 2017 के चुनावों में NOTA तीसरे नंबर पर रहा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट हंस राज को कुल मिलाकर 28293 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट पर 23349 लोगों ने भरोसा जताया था। इस तरह बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस कैंडिडेट को लगभग 5 हजार वोटों के अंतर से मात दी थी। तीसरे नंबर पर रहे NOTA का बटन 505 लोगों ने दबाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024