1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. शिवराज से पहले कांग्रेस नेता कमलनाथ ने किया ऐलान, जनता को देंगे ये 11 बड़ी सौगातें

शिवराज से पहले कांग्रेस नेता कमलनाथ ने किया ऐलान, जनता को देंगे ये 11 बड़ी सौगातें

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 27, 2023 03:00 pm IST,  Updated : Aug 27, 2023 03:03 pm IST

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सभी पार्टियां लोगों को लुभाने में जुट गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी लोगों के लिए 11 बड़ी घोषणाएं कर दी हैं।

कांग्रेस नेता कमलनाथ जनता को देंगे ये 11 बड़ी सौगातें- India TV Hindi
कांग्रेस नेता कमलनाथ जनता को देंगे ये 11 बड़ी सौगातें Image Source : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उसके कुछ महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव भी होंगे। इन दोनों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में सभी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि वो भाजपा को सत्ता से हटा कर खुद राज्य की सत्ता पर काबिज हो सके। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी चुनाव ध्यान में रखते हुए जनता के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर दी हैं।

कमलनाथ ने किया ट्वीट

कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए 11 बड़ी घोषणांए की हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा- कांग्रेस अपने 11 वचनों के साथ मध्य प्रदेश के हर घर में खुशहाली लाने के संकल्प के साथ आप लोगों के बीच है।

उन्होंने आगे लिखा- 18 साल के शासनकाल के बाद भी जिन्हें चुनावी चाल चलना पड़े, वो दल और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी, और सजावटी है।

ये हैं वो बड़ी घोषणाएं

कमलनाथ ने कांग्रेस की घोषणाओं को 'वचनबद्ध- कमलनाथ के 11 वचन' का नाम दिया है। 

1. कांग्रेस महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देगी।

2. हम 500 रुपए में जनता को सिलेंडर देंगे।
3. 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का आधा पैसा देना पड़ेगा।
4. किसानों का फसल कर्ज माफ किया जाएगा।
5. कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
6. किसानों का 5 हॉर्स पावर बिजली बिल माफ।
7. सिंचाई के पुराने बिजली बिल भी माफ होंगे।
8. 27% ओबीसी आरक्षण का भी लाभ दिया जाएगा।
9. 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ।
10. जातिगत जनगणना कराया जाएगा।
11. किसान आंदोलन के मुकदमें माफ किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन बोले- पैसे के भूखे हैं सिंधिया के लोग, शिवराज सरकार को घेरा

अब मध्य प्रदेश के अमरकंटक नर्मदा मंदिर में भी लागू हुआ ड्रेस कोड, अभद्र कपड़े पहनने पर नहीं मिलेगी एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024