Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, '500 रुपये के पार नहीं होंगे गैस सिलेंडर के दाम'

उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, '500 रुपये के पार नहीं होंगे गैस सिलेंडर के दाम'

Edited by: India TV News Desk Published : Feb 02, 2022 05:10 pm IST, Updated : Feb 02, 2022 05:10 pm IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दून में कांग्रेस के घोषणा पत्र 'उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र' को जारी करते हुए इसमें शामिल मुख्य बातें बताईं। पार्टी के घोषणा पत्र में रोजगार से लेकर महिलाओं तक को फोकस में रखा गया है।

उत्तराखंड विधानसभा...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 'गैस सिलेंडर के दाम होंगे 500 रुपए'

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दून में कांग्रेस के घोषणा पत्र 'उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र' को जारी करते हुए इसमें शामिल मुख्य बातें बताईं। पार्टी के घोषणा पत्र में रोजगार से लेकर महिलाओं तक को फोकस में रखा गया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 18 बिंदु के साथ चार बड़े काम-

  • चार लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा, गैस सिलेंडर के दाम 500 के पार नहीं होंगे, 5 लाख परिवारों को सालाना 40,000 रुपये मिलेंगे, स्वास्थ्य सुविधाएं हर गांव हर द्वार पर मौजूद होंगी।
  • सरकार बनने के पहले वर्ष में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जाएगी।
  • पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट को मिलेंगे 5 लाख के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड।
  • सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57000 खाली पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
  • राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  • पुलिस विभाग में खाली पदों को तत्काल भरा जाएगा जिसमें 40 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
  • अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  • प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।
  • शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी साथ ही प्रत्येक सहित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  • खनिज उत्खनन को एक उद्योग और व्यापार के रूप में मान्यता और सम्मान प्राप्त होगा, अवैध खनन को बंद किया जाएगा
  • 3पी मॉडल पर काम होंगे, प्रोड्यूस प्रोसेस और पार्टनर पर आधारित होंगे, ग्राम उधमिता पार्कों के माध्यम से सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, राज्य के 15 ब्लॉकों को संघ अंकल परियों के रूप में विकसित किया जाएगा। नए फल नए बाजार की नीति को अपनाया जाएगा। राज्य की पहली स्पोटर्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
  • चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा जिससे कि गन्ना भुगतान समय से किया जा सकेगा।
  • किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर राजनीतिक द्वेष के तहत मुकदमा लगाए गए वो वापस होंगे।

(इनपुट- एजेंसी)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement