1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सोनिया-मनमोहन समेत कई बड़े नेता करेंगे प्रचार

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सोनिया-मनमोहन समेत कई बड़े नेता करेंगे प्रचार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2022 03:24 pm IST,  Updated : Jan 24, 2022 03:24 pm IST

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत और अन्य का नाम प्रचारकों की सूची में है।

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सोनिया-मनमोहन समेत कई बड़े नेता कर- India TV Hindi
यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सोनिया-मनमोहन समेत कई बड़े नेता करेंगे प्रचार Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
  • हार्दिक और कन्हैया भी करेंगे चुनाव प्रचार
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल

Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने सोमवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट को जगह मिली है।

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, भूपिंदर सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य का भी नाम है। इसके अलावा पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंदर सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फुलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम को भी स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में शामिल किया है।

Image

यूपी में 7 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 7 चरणों में चुनाव होना है। यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी 2022 से शुरू होगा। यूपी में दूसरे चरण में मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण में मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण में मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण में मतदान 27 फरवरी, छठे चरण में मतदान 3 मार्च और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024