1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Goa Election 2022: कांग्रेस की चौथी सूची जारी, नुवेम और वेलिम विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय

Goa Election 2022: कांग्रेस की चौथी सूची जारी, नुवेम और वेलिम विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 19, 2022 07:42 am IST,  Updated : Jan 19, 2022 08:13 am IST

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को दो और प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में गोवा की नुवेम विधानसभा सीट से एलेक्जियो सीक्के​रिया और वेलिम सीट से सेवियो डी सिल्वा को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। गोवा में कांग्रेस ने अब तक कुल 26 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

गोवा विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
गोवा विधानसभा चुनाव Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • कांग्रेस की चौथी सूची में दो विधानसभा सीटें नुवेम और वेलिम के प्रत्याशियों के नाम
  • गोवा की कुल 40 सीटों में से अब तक 26 प्रत्याशियों के नाम जारी
  • 14 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 10 मार्च को मतगणना

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को दो और प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में गोवा की नुवेम विधानसभा सीट से एलेक्जियो सीक्के​रिया और वेलिम सीट से सेवियो डी सिल्वा को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। गोवा में कांग्रेस ने अब तक कुल 26 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

इससे पहले पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सूची में सबसे अहम प्रमुख नाम पूर्व मंत्री माइकल लोबो का है, जो हाल ही में राज्य की, भारतीय जनता पार्टी की सरकार से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कलांगुटे विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। तीसरी सूची के अनुसार, बिचोलिम से मेघाश्याम राउत, तिविम से अमन लोत्लिकर, पोरवोरिम से विकास प्रभुदेसाई, सेंट आंद्रे से एंथन एल फर्नांडीस, संक्वेलिम से धर्मेश प्रभुदास सगलानी, मार्केम से लवु मामलेकर, संगेम से प्रसाद गांवकर और कनकॉना से जनार्दन भंडारी को टिकट दिया गया है।

गोवा में एक चरण में होगा मतदान

गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान होगा। 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को मतगणना होगी। कांग्रेस की पहली दो सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल रहे। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची के अनुसार कामत को मढ़गांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया, जो कि इसी सीट से अभी विधायक हैं। 


गोवा फॉरवर्ड पार्टी से साथ कांग्रेस का गठबंधन
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एलेक्सियो लॉरेंको को करटोरिम विधानसभा क्षेत्र और सुधीर कानोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया। उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जितेंद्र गांवकर, रोडोल्फ लुईस फर्नांडीज, राजेश फलदेसाई, मनीषा शेणवी उसगांवकर, वीरीयातो फर्नांडीज, ओलेंसियो सिमोस और एवर्टनो फुर्टाडो को जगह दी गई थी। कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।


चिदंबरम ने भाजपा को प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बताया
गोवा में कांग्रेस के लिए चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने हाल ही में कहा था कि राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी  मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं और अगर आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस कुछ वोट हासिल भी कर लेंगी तो भी वे बीजेपी विरोधी वोट को ही बांटेंगी। उन्होंने कहा था कि गोवा के लोगों में असंतोष है और सत्ता विरोधी लहर चल रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=Xmm3Kr5P1Uw

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024