1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Goa Election Result 2022: सिकेरा बोले- कांग्रेस गोवा में अन्य दलों के साथ मिलकर बनाएगी सरकार

Goa Election Result 2022: सिकेरा बोले- कांग्रेस गोवा में अन्य दलों के साथ मिलकर बनाएगी सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 03:34 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 03:34 pm IST

एक मतगणना केंद्र के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सी सिकेरा ने कहा कि बढ़त ही सबकुछ नहीं होती है। अंतिम परिणाम आना बाकी है। हम अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीयों के साथ मिलकर अगली सरकार बनाएंगे।

Congress- India TV Hindi
Congress Image Source : PTI

पणजी: गोवा में भले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही हो, लेकिन प्रदेश कांग्रेस ने अन्य राजनीतिक दलों की मदद से तटीय राज्य में अगली सरकार बनाने का बृहस्पतिवार को विश्वास जताया और कहा कि अभी अंतिम नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के ताज़े आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने अबतक पांच सीटों पर विजय हासिल कर ली है जबकि वह 15 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस ने तीन सीटें जीत ली हैं और आठ पर वह आगे चल रही है।

एक मतगणना केंद्र के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सी सिकेरा ने कहा कि अंतिम नतीजे अभी घोषित किए जाने हैं, इसलिए यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि भाजपा ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कहा, “बढ़त ही सबकुछ नहीं होती है। अंतिम परिणाम आना बाकी है। हम अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीयों के साथ मिलकर अगली सरकार बनाएंगे।”

आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, गोवा में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी (AAP) और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (MGP) दो-दो सीटों पर आगे चल रही हैं जबकि गोवा फॉरवर्ड ब्लॉक (GFP) तथा रेवलूशनेरी गोवन्स पार्टी और एक निर्दलीय एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं। 

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024