1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत, यहां और भी हैं आफताब और श्रद्धा- गुजरात में बोले असम सीएम सरमा

देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत, यहां और भी हैं आफताब और श्रद्धा- गुजरात में बोले असम सीएम सरमा

 Written By: Shilpa
 Published : Nov 22, 2022 06:45 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 12:29 pm IST

Assam CM on Love Jihad: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने गुजरात में जनसभा को संबोधित करते हुए श्रद्धा हत्याकांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश को लव जिहाद के खिलाफ कानून की जरूरत है।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा- India TV Hindi
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा Image Source : TWITTER

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को गुजरात के धनसुरा में एक जनसभा को संबोधित किया है। राज्य में विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा। इस दौरान सरमा ने कई बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ एक सख्त कानून की जरूरत है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आफताब ने श्रद्धा को मारा और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह केवल हिंदू लड़कियों को ही क्यों लाता था, तो उसने कहा कि वो भावुक होती हैं। अन्य आफताब और श्रद्धा भी हैं, देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है।'

सरमा ने आगे समान नागरिक संहिता पर जोर देते हुए कहा, 'महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। घर में अगर 1 बेटा और 1 बेटी है तो दोनों को एक समान अधिकार मिलना चाहिए। देश में समान नागरिक संहिता चाहिए और ये केवल भाजपा ला सकती है, कांग्रेस नहीं। एक व्यक्ति देश में 2-3 शादी कर लेता है, आप क्यों करेंगे इतनी शादी। देश में अगर हिंदू 1 शादी करता है तो बाकि धर्म के लोगों को भी 1 ही शादी करनी पड़ेगी। इसलिए मैं आज ये बोलता हूं कि देश को समान नागरिक संहिता कानून चाहिए।'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024