1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: डांग सीट पर खिलेगा कमल ? जानें सियासी समीकरण

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: डांग सीट पर खिलेगा कमल ? जानें सियासी समीकरण

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 25, 2022 08:32 pm IST,  Updated : Nov 25, 2022 08:32 pm IST

डांग (एसटी) विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। इस विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।

बीजेपी- India TV Hindi
बीजेपी Image Source : पीटीआई

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस सूबे में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। डांग (एसटी) विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। इस विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार में सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा जैसे स्टार प्रचार वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से भी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रचार की कमान थाम रखी है। वहीं आम आदमी पार्टी भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। 

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में डांग सीट से मुकेशभाई चंद्रभाई पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि बीजेपी ने विजय पटेल पर दांव चला है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सुनील गामित को उम्मीदवार बनाया है। 2020 के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार रमेश भाई पटेल ने कांग्रेस के सूर्यकांत भाई गावित को शिकस्त दी थी। 

2012 और 2017 में इस सीट से कांग्रेस के मंगलभाई गावित ने जीत दर्ज की थी। गावित के कांग्रेस छोड़ने पर 2020 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रमेश भाई पटेल को करीब 94 हजार वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के सूर्यकांत भाई गावित करीब 33 हजार वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024