1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पहले कांग्रेस को सत्ता को उखाड़ा, अब MCD से बीजेपी को उखाड़ दिया-भगवंत मान

पहले कांग्रेस को सत्ता को उखाड़ा, अब MCD से बीजेपी को उखाड़ दिया-भगवंत मान

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 07, 2022 01:57 pm IST,  Updated : Dec 07, 2022 02:36 pm IST

भगवंत मान ने कहा- लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी। उन्होंने कहा- केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया

भगवंत मान, पंजाब, सीएम- India TV Hindi
भगवंत मान, पंजाब, सीएम Image Source : एएनआई

Delhi MCD Chunav Results 2022 : पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने एमसीडी चुनाव के नतीजों पर गदगद नजर आए। रुझानों में बढ़त के बाद उन्होंने कहा-एमसीडी में आप की शानदारी जीत होनेवाली है। उन्होंने कहा-'अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।'

अभी तक आए परिणामों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। आप बहुमत से केवल 4 सीट दूर है। आम आदमी पार्टी (आप) ने 122 सीटों पर जीत दर्ज की है।  बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 में जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरे नंबर पर है जबकि कांग्रेस पांच सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला ने जीत दर्ज की है। दो अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी-अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं। 

‘आप’ एक बेहद ईमानदार पार्टी है-संजय सिंह

‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि महज 10 साल पुरानी पार्टी ने देश की सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) को उसी के गढ़ में ‘‘मात’’ दे दी। उन्होंने कहा, ‘‘ परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘आप’ एक बेहद ईमानदार पार्टी है।’’ सिंह ने कहा कि परिणाम इसलिए भी उल्लेखनीय हैं, क्योंकि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए 17 केंद्रीय मंत्रियों सहित सभी शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारा था। ‘आप’ के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी 230 वार्ड में जीत दर्ज करेगी। पार्टी के लिए एमसीडी चुनाव में स्पष्ट जीत दिल्ली पर उसके प्रभाव का एक और उदाहरण होगी। भाजपा की 

सत्ता विरोधी लहर के बावजूद हमारा प्रदर्शन बेहतर-आदेश गुप्ता 

दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ‘‘15 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद हमारा प्रदर्शन बेहतर है। हमने नगर निगमों में दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया, लेकिन शायद कुछ लोग खुश नहीं हैं। हालांकि, भाजपा के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है।’’ दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गिनती बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024