दिल्ली MCD इलेक्शन रिजल्ट्स LIVE : दिल्ली में नगर निगम चुनाव (MCD Elections) के लिए वोटों की गिनती जारी है। नतीजों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। AAP ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि BJP के खाते में 104 सीटें आई हैं। कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं। एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इसके जरिये 250 पार्षदों का चुनाव किया जाएगा। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई।
दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है। हालांकि एक्टिज पोल्स के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिख रहे थे। MCD चुनाव में अरविंद केजरीवाल की बंपर जीत का अनुमान जताया गया था। आपको बता दें कि MCD पर पिछले 15 साल से बीजेपी का क़ब्ज़ा रहा है। 2017 के चुनाव में बीजेपी को 181 और आम आदमी पार्टी को 48 सीट मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को 31 सीट मिली थीं। लेकिन इस बार एक्जिट पोल के नतीजों से केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता मतगणना शुरू होने के पहले से ही उत्साहित नजर आ रहे थे। हर वार्ड के नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें।
दिल्ली बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के लिए संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, कुलजीत चहल, विजय गोयल, दिनेश प्रताप यादव, रमेश बिधूड़ी सहित कई नेता कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी कार्यालय पहुंचे हैं और बैठक शुरू हो गई है। बैठक में MCD चुनाव के नतीजों की समीक्षा होगी। (रिपोर्टर: संजय शाह)
जितने भी उम्मीदवार जीते हैं, उन सभी को बधाई।आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय उम्मीदवारों को भी बधाई। जो हारे हैं, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं। सभी को मिलकर काम करना है। सभी के सहयोग से दिल्ली को ठीक करेंगे।
इतनी शानदार जीत और बदलाव के लिए दिल्ली के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। लाखो-करोड़ों बच्चों का भविष्य बनाया। रात-दिन मेहनत करके अस्पताल ठीक किए। हमने बिजली सही की। लोगों को मुफ्त बिजली दिया। अब दिल्ली के लोगों ने एमसीडी की जिम्मेदारी है। मैं कोशिश करूंगा कि रात-दिन मेहनत करके अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा।
एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अबतक 131 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं बीजेपी को 102 सीटें मिली हैं। कांग्रेस 9 सीटें पाने में कामयाब रही है जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। बीजेपी ने 400 सांसद लगाए, मोदी जी की तस्वीरें लगाई, नड्डा जी को चुनाव का प्रभार दिया, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों को प्रचार में लगाया। इसके बाद भी दिल्ली के बेटे केजरीवाल को जनता ने जिताया।पिछले चुनाव के मुकाबले 80 सीटें ज्यादा मिली।
एमसीडी चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं जहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
आम आदमी पार्टी ने चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, दिल्ली वालों ने BJP के 15 सालों के बाद आम आदमी पार्टी को MCD चलाने का मौका दिया है। हम हृदय की गहराइयों से दिल्ली के लोगों का धन्यवाद करते हैं। ये जो दुष्प्रचार, गालियां AAP नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल करते थे, दिल्ली के लोगों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
सुलतानपुरी-ए वार्ड से जीत हासिल करने वाली आप उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने कहा, मेरी जीत जनता को समर्पित है। जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद। जनता के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।
एमसीडी चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप ने 126 वार्डों में जीत हासिल कर मैजिक अंक को छू लिया है। 15 साल के बाद एमसीडी में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। बीजेपी ने 97 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस को 7 सीटों मिली हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।
अब तक 232 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी 122 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत से केवल 4 सीट दूर है।
मयूर विहार फेज-II - आम आदमी पार्टी - देवेंद्र कुमार
पटपड़गंज - बीजेपी -रेनू चौधरी
विनोद नगर - बीजेपी - रविंद्र सिंह नेगी
मंडावली - बीजेपी - शशि चांदना
नगर निगम चुनाव में हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है और AAP के झूठ-भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया। चुनाव के नतीजे कुछ भी हो सकते हैं।
एमसीडी चुनाव में अब तक कुल 226 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। आप 118 सीटें जीत चुकी है जबकि बीजेपी 101 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के खाते में 5 सीटें गई हैं और निर्दलीय को 2 सीटों पर जीत मिली है।
एमसीडी चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है और अब तक कुल 205 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। आप 111 सीटें जीत चुकी है जबकि बीजेपी 87 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के खाते में 5 सीटें गई हैं और निर्दलीय को 2 सीटों पर जीत मिली है।
एमसीडी चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है और अब तक कुल 186 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। आप 100 सीटें जीत चुकी है जबकि बीजेपी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के खाते में 4 सीटें गई हैं और निर्दलीय को 2 सीटों पर जीत मिली है।
एमसीडी चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है और अब तक कुल 151 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। आप 80 सीटें जीत चुकी है जबकि बीजेपी 65 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के खाते में 4 सीटें गई हैं और निर्दलीय को 2 सीटों पर जीत मिली है।
एमसीडी चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है और अब तक कुल 130 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। आप 71 सीटें जीत चुकी है जबकि बीजेपी 54 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के खाते में 4 सीटें गई हैं और निर्दलीय को 2 सीटों पर जीत मिली है।
एमसीडी चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है और अब तक कुल 105 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी और आप में कांटे की टक्कर चल रही है। आप 53 सीटें जीत चुकी है जबकि बीजेपी 46 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के खाते में 4 सीटें गई हैं और निर्दलीय को 2 सीटों पर जीत मिली है।
एमसीडी चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है और अब तक कुल 79 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी और आप में कांटे की टक्कर चल रही है। बीजेपी-35 सीटें जीत चुकी है जबकि आप 39 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के खाते में 4 सीटें गई हैं और निर्दलीय को एक सीट पर जीत मिली है।
एमसीडी चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है और अब तक कुल 55 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी और आप में कांटे की टक्कर चल रही है। बीजेपी-26 सीटें जीत चुकी है जबकि आप 25 सीटों पर जीत दर्ज कर लगातार बीजेपी को चुनौती दे रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में 3 तीन सीटें गई हैं और निर्दलीय को एक सीट पर जीत मिली है।
अब तक 35 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी 17 सीटें जीत चुकी है जबकि आप 15 सीटें जीत चुकी है। वहीं 2 नतीजे कांग्रेस के पक्ष में गए हैं जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गया है।
शकरपुर- राम किशोर शर्मा- बीजेपी
सिविल लाइंस-विकास-आप
कोटला मुबारक-कुसुम लता- बीजेपी
पांडव नगर-यशपाल सिंह-भाजपा
संगम पार्क : सुशील-भाजपा
बुध विहार : अमृत जैन- आप
जनकपुरी पश्चिम - उर्मिला चावला - बीजेपी
द्वारका सी - सुनीता - आप
अबुल फजल एन्क्लेव - अरीबा खान - कांग्रेस
एमसीडी चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। फिलहाल रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी बढ़त बना रखी है। अभी तक कुल 16 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने 10 और आप ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है।
दरियागंज वार्ड, जामा मस्जिद, रंजीत नगर और कापसहेड़ा से आप की जीत, मुकुंदपुर, गीता कॉलोनी, लक्ष्मीनगर, सिद्धार्थनगर और लापपत नगर से बीजेपी की जीत
अब तक 12 सीटों के नतीजे आए हैं। रोहिणी-एफस, सिद्धार्थनगर और गीता कालोनी में बीजेपी की जीत।
लक्ष्मी नगर में बीजेपी, दरियागंज में आम, मुकुंदपुर में बीजेपी, सलीमपुर में निर्दलीय और मोहन गार्डन में BJP की जीत हुई है।
एमसीडी चुनाव में पहला नतीजा सामने आ गया है। मोहन गार्डन से बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
मुबारकपुर- राजेश कुमार आप आगे
सीलमपुर- शकीला बेगम निर्दलीय आगे
मौजपुर- अनिल शर्मा बीजेपी आगे
ज्वालापुरी- संतोष देवी आप आगे
रामनगर- कमल बीजेपी आगे
आरके पुरम - धर्मवीर सिंह आप आगे
सैदुल अजाब- कमल बीजेपी आगे
चांदनी चौक - पुनरदीप आप आगे
केशवपुरम- विकास आप आगे
राजौरी गार्डन- शशि तलवार बीजेपी आगे
हर्ष विहार- पूनम आप आगे
पहाड़गंज- मनीष आप आगे
महावीर इंक्लेव- प्रवीन कुमार आप आगे
वसंत कुंज- जगमोहन बीजेपी आगे
मीठापुर- मीनाक्षी एनसीपी आगे
हौज खास- सुमित्रा दहिया बीजेपी आगे
सबोली- जसवंत सिंह आप आगे
सुल्तानपुर ए- बॉबी आप आगे
रिठाला- नरेंद्र कुमार आप आगे
दिल्ली गेट- दीप्ती बीजेपी आगे
इंदरपुरी- ज्योति गौतम आप आगे
सिविल लाइंस- विकास आप आगे
भाटी- जोगेंद्र कांग्रेस आगे
आदर्श नगर- मुकेश कुमार आप आगे
महिपालपुर- जोगेद्र सिंह आप आगे
हस्तसाल- राखी आप आगे
ककरोला- पवन बीजेपी आगे
ललिता पार्क- हिमांशी बीजेपी आगे
सैनिक इंक्लेव - निर्मला कुमारी आप आगे
मेहरौली- इंदु शर्मा- बीजेपी आगे
बुद्ध विहार- अृत जैन- आप आगे
पूठ खुर्द- अंजू देवी- बीजेपी आगे
शास्त्री नगर- बबीता- आप आगे
संगम पार्क- मनोज- कांग्रेस आगे
किशनगंज - पूजा- आप आगे
हरि नगर एक्सटेंशन- मोहित- निर्दलीय आगे
बीजेपी और आप के बीच कांटे टक्कर चल रही है। कभी बीजेपी तो कभी आप आगे निकल रही है। ताजा रुझानों में एक बार फिर आप ने बीजेपी पर बढ़त बना ली है। आप 125 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 115 सीटों पर आगे है।
सिद्धार्थ नगर - नीतू- आप आगे
आया नगर- हिमानी- आप आगे
मयूर विहार फेस 1- बीना- आप आगे
कृष्णा नगर- संदीप- बीजेपी आगे
सुंदर नगरी- मोहिनी- आप आगे
कोटला मुबारकपुर- कुसुमलता- बीजेपी आगे
सादतपुर- नीता बिष्ट- बीजेपी आगे
बलजीत नगर- रुनाक्षी शर्मा- आप आगे
पीतमपुरा- अमित नागपाल बीजेपी आगे
संगम पार्क - कांग्रेस मनोज आगे
रंजीत नगर- अंकुश नारंग आप आगे
बवाना- पवन कुमार आप आगे
रोहिणी डी- स्मिता बीजेपी आगे
विजय विहार- पुष्पा आप आगे
बृजपुरी- निर्मआ बीजेपी आगे
मीठापुर- मीनाक्षी एनसीपी आगे
कल्याणपुरी- राजकुमार- बीजेपी आगे
चौहान बांगर- शगुफ्ता चौधरी- कांग्रेस आगे
लाडो सराय- राजीव- आप आगे
टिगरी- मीना-बीजेपी आगे
बेगमपुर- जय भगवान यादव- बीजेपी आगे
बुद्ध विहार- राजपाल गर्ग- बीजेपी आगे
जनकपुरी साउथ- आकृति कौर- बीजेपी आगे
जामा मस्जिद- सुल्ताना- आप आगे
ढिचाऊ कलां- नीलम- बीजेपी आगे
किरारी- राहुल माथुर- कांग्रेस आगे
दिलशाद कॉलोनी- प्रीती- आप आगे
एमसीडी चुनाव के कुल 250 सीटों के रूझान आ गए हैं जिससे एक बार फिर एमसीडी में बीजेपी की जीत तय लग रही है। बीजेपी-150 सीटों पर बढ़त के साथ नंबर वन पर है जबकि 89 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है जबकि अन्य-1 सीट पर आगे है।
शकरपुर- किशनलाल- बीजेपी आगे
मदनपुर खादर ईस्ट- लेखराज सिंह- बीजेपी आगे
केशोपुर- हरीश ओबराय- बीजेपी आगे
अमन विहार - रविंद्र भारद्वाज- आप आगे
मॉडल टाउन- नाथू राम- आप आगे
कमला नगर- रीनू आग्रवाल- बीजेपी आगे
रोहिणी F- रितु- बीजेपी आगे
शालीमार बाग बी- रेखा गुप्ता- बीजेपी आगे
सुल्तानपुरी बी- दौलत- आप आगे
वेस्ट पटेल नगर- कविता चौहान- आप आगे
संगम पार्क- सुशील- बीजेपी आगे
निहाल विहार- अशोक भारद्वाज- आप आगे
मयूर विहार फेस 1- बीना- आप आगे
शालीमार बाग ए- गोपेश्वर यादव- कांग्रेस आगे
मुस्तफाबाद- सबीला बेगम- कांग्रेस आगे
तुगलकाबाद एक्सटेंशन- भागबीर- आप आगे
नांगलोई जट- विजयलक्ष्मी- आप आगे
बलजीत नगर- रुनाक्षी शर्मा- आप आगे
तिलक नगर- राजकुमार- बीजेपी आगे
अमर कॉलोनी- शरद कपूर- बीजेपी आगे
विश्वास नगर- चेरी सिंह बीजेपी आगे
जैतपुर- हेमा आप आगे
भलस्वा- लल्लू सिंह बीजेपी आगे
निहाल विहार- अशोक भारद्वाज आप आगे
सरुप नगर- जोगिंदर सिंह आप आगे
आनंद विहार- मोनिका पंत बीजेपी आगे
कोहट एन्क्लेव- अजय रवि बीजेपी आगे
मंगोलपुरी- राजेश कुमार आप आगे
मोलरबंद- गगन कसाना बीजेपी आगे
गुरु हरकिशन नगर- मोनिका गोयसल बीजेपी आगे
अनारकली- मीनाक्षी शर्मा बीजेपी आगे
लाडो सराय- अनीता कांग्रेस आगे
ख्याला- परमजीत कौर बीजेपी आगे
ईस्ट पटेल नगर- शैली आप आगे
बिजवासन, बिंदापुर, ब्रह्मपुर, ब्रजविहार, चांदनी महल, चांदनी चौक, छावला, चितरंजन पार्क, चिराग दिल्ली, सिविल लाइंस, डाबरी, दक्षिणपुर, दरियागंज, दयालपुर, देवली, देवनगर, दिलशाद गार्डन में बीजेपी आगे।
एमसीडी चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में आप से पिछड़ने के बाद बीजेपी ने बंपर बढ़त बना ली है। अभी तक 197 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिनमें बीजेपी-130, आप-60, कांग्रेस-7 सीटों पर आगे चल रही है।
गौतमपुरी-आप आगे, कापसहेड़ा-बीजेपी आगे, मयूर विहार फेज-1 से बीजेपी आगे, चौहान बांगर से कांग्रेस आगे, चौखंडी नगर-आप आगे
सीलमपुर से कांग्रेस के मुमताज आगे, निर्दलीय उम्मीदवार शकीला बेगम दूसरे नंबर पर, रिठाला विधानसभा के वार्ड न. 21 से आप के प्रदीप मित्तल आगे चल रहे हैं। बापरोला वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार सतपाल सोलंकी आगे।
गीता कॉलोनी सीट पर बीजेपी की नीमा भगत आगे हैं जब आप के कंवलजीत पीछे चल रहे हैं। कुल रुझान-111, आप-68, बीजेपी-42, कांग्रेस-6, अन्य-1 सीट पर आगे।
रोहिणी पूर्वी सीट से बीजेपी के प्रवेश वाही आगे, कुलदीप कित्तल दूसरे नंबर पर। कुल रुझान-111, आप-68, बीजेपी-42, कांग्रेस-6, अन्य-1 सीट पर आगे।
जाकिर नगर से AAP उम्मीदवार सलमा खां अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार से आगे हैं। कुल रुझान-111, आप-68, बीजेपी-42, कांग्रेस-6, अन्य-1 सीट पर आगे।
पोस्टल बैलेट की गिनती में अबुल फजल एन्क्लेव से AAP उम्मीदवार वाजिद खान आगे चल रहे हैं। कुल रुझान-111, आप-68, बीजेपी-42, कांग्रेस-6, अन्य-1 सीट पर आगे।
अभी तक 51 सीटों के रुझान आ चुके हैं। आप-29 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी-16 सीटों पर आगे है वही कांग्रेस-6 सीटों पर आगे चल रही है।
एमसीडी चुनाव के लिए वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया है। 47 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है।
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच वोटों की गिनती का काम सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। मतगणना के लिए राजधानी में कुल 42 केंद्र बनाए गए हैं और इसके लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
मतगणना से पहले बीजेपी उम्मीद जताई कि वह सत्ता में बरकरार रहेगी, हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) ने एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक भारी बहुमत के साथ जीत का दावा किया है। एग्जिट पोल के मुताबिक एमसीडी के 250 वार्डों में से 150 से अधिक पर जीत हासिल करने जा रही है, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर है।
कड़े सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू होगी। हर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के शुरुआती दो घेरे पैरामिलिट्री फोर्सेज के लिए जबकि तीसरा सुरक्षा घेरा दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है। मतगणना केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स की 20 कंपनिया और दिल्ली पुलिस के 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात।
दिल्ली नगर निगम में परिसीमन के बाद ये पहला निकाय चुनाव है। इस चुनाव में 13, 638 पोलिंग बूथ बनाए गए और करीब 56 हजार ईवीएम का इस्तेमाल हुआ।
दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48% मतदान दर्ज किया गया था। मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए और स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
संपादक की पसंद