1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Goa Exit Poll 2022: इंडिया टीवी CNX रिसर्च का गोवा पर Exit Poll, जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें?

Goa Exit Poll 2022: इंडिया टीवी CNX रिसर्च का गोवा पर Exit Poll, जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2022 06:57 pm IST,  Updated : Mar 09, 2022 01:50 pm IST

गोवा में वैसे तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई मानी जाती है, लेकिन इस लड़ाई में सिर्फ़ यही दो दल नहीं हैं। गोवा का चुनाव 4 कोण वाला है। सत्तारूढ़ बीजेपी यहां बिना किसी गठबंधन के लड़ी। कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन किया।

Goa Exit Poll 2022- India TV Hindi
Goa Exit Poll 2022 Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: 10 मार्च को 5 राज्यों में नई सरकार बनने वाली है उसमें गोवा भी शामिल है। गोवा वो राज्य है जहां बीजेपी को अपनी सरकार डिफेंड करनी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बड़े ही आत्मविश्वास के साथ दिख रहे हैं। बीजेपी ने आधिकारिक 4-1 का स्कोर कार्ड होने का दावा किया है। 5 साल पहले गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन सरकार बीजेपी की बनी थी इस बार क्या होने वाला है? बीजेपी की वापसी होगी या कांग्रेस के हाथ बाज़ी होगी? या गोवा में आम आदमी पार्टी के हाथ में ट्रंप कार्ड होगा? दीदी की TMC गोवा में MGP के साथ एलायंस करके कितने कमाल करेगी? 

किस पार्टी को कितने वोट?

CNX के EXIT POLL में पार्टियों को जो वोट शेयर मिलता दिख रहा है उसमें बीजेपी के हिस्से में 32% वोट आ रहे हैं। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन को 29% वोट मिलता दिख रहा है। MGF और TMC गठबंधन को 12%, आम आदमी पार्टी को 14% और अन्य को 13 % वोट शेयर मिल सकता है।

गोवा में किसे कितनी सीट?
BJP को 16-22 सीटें
CONG+GFP को 11-17 सीटें
MGP+TMC को 1-2 सीटें
AAP को 0-2 सीटें
अन्य को 4-5 सीटें

गोवा को पॉलिटिकली दो पार्ट में डिवाइड किया जाता है- नॉर्थ गोवा में 20 सीटें हैं, साउथ गोवा में भी 20 सीटें हैं। यहां हार और जीत का अंतर बेहद कम रहता है। गोवा में वैसे तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई मानी जाती है, लेकिन इस लड़ाई में सिर्फ़ यही दो दल नहीं हैं। गोवा का चुनाव 4 कोण वाला है। सत्तारूढ़ बीजेपी यहां बिना किसी गठबंधन के लड़ी। कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन किया। ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी यानी MGP के साथ गठबंधन बनाया। गोवा के चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अकेले दम पर लड़ाई लड़ी। AAP ने गोवा चुनाव का चौथा कोण बनाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024