1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गोधरा से बीजेपी आगे, यहां देखे लाइव अपडेट

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गोधरा से बीजेपी आगे, यहां देखे लाइव अपडेट

 Published : Nov 27, 2022 01:37 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 10:53 am IST

गोधरा सीट गुजरात की राजनीति में कई मायनों में अहम है। गोधरा सीट पर 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गोधरा सीट- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गोधरा सीट Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों का समय आ गया है। 8 दिसंबर यानी आज सुबह 8 बजे से सभी सीटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य की 182 सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए और इसके नजीते आज घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक तौर पर गुजरात की सबसे महत्वपूर्ण सीट है गोधरा। गोधरा सीट गुजरात की राजनीति में कई मायनों में अहम है। गोधरा सीट पर 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। गोधरा विधानसभा सीट गुजरात के पंचमहल जिले में आती है। इस सीट पर दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोट डालें गए थे।

  
गोधरा से इस बार ये हैं कैंडिडेट
गोधरा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने फिर से अपने विजयी कैंडिडेट चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी को ही टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने इस बार गोधरा से नए चेहरे पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने इस बार रश्मिता दुष्यंत चौहान को मैदान में उतारा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने राजेश पटेल राजू को गोधरा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

गोधरा सीट पर साल 2017 के नतीजे-
साल 2017 में गोधरा विधानसभा सीट पर कुल 42.00 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से सी. के. राउलजी ने जीत दर्ज की थी। राउलजी ने कांग्रेस के परमार राजेन्द्रसिंह बणवंतसिंह (लालाभाई) को 258 वोटों के मार्जिन से हराया था।

उम्मीदवार का नाम पार्टी  स्थान  कुल वोट वोट प्रतिशत
सी. के. राउलजी  भाजपा  विजेता  75,149 42.00% 
परमार राजेन्द्रसिंह बणवंतसिंह (लालाभाई) कांग्रेस  दूसरा 74,891 41.86%
परमार जशवंतसिंह सालमसिंह निर्दलीय  तीसरा 18,856  10.54%
इनमें से कोई नहीं NOTA  चौथा 3,050 1.70%

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024