1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग, दोनों ने किए एक-दूसरे पर हमले

योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग, दोनों ने किए एक-दूसरे पर हमले

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 26, 2022 04:02 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 04:02 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गीर सोमनाथ में एक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : FILE

गुजरात चुनाव की तारीख जैसे नजदीक आ रही वैसे ही प्रदेश का राजनीतिक पारा गर्म होता जा रहा है। सभी पार्टियां और उनके नेता एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। कोई भी जरा सा भी मौका नहीं छोड़ रहा है। वहीं इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीर सोमनाथ में एक रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "यह जो दिल्ली से आम आदमी पार्टी का नमूना आया है, वह आतंकवादी का सच्चा हितैषी है। इन्होने अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया। जब भारत की सेना पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो इसका सबूत मांगते हैं। एकतरफ पाकिस्तान चिल्ला रहा था कि भारतीय सेना ने हमारी कमर तोड़ दी है वहीं लेकिन आम आदमी को इसका भी प्रमाण चाहिए।" उन्होंने कहा कि, आतंकवाद और भ्रष्टाचार आम आदमी पार्ट्री और उनके नेताओं के जीन में है। उन्होंने कहा कि, ये लोग आतंकवादी के समर्थक हैं और इन्हें वोट देकर अपने वोट को बर्बाद न करें।

अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब 

वहीं योगी आदित्यनाथ के इस आरोप के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर वीडियो के जवाब में कहा कि, "अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना।"

बता दें कि, इन दिनों गुजरात में राजनीतिक माहौल खूब गरमाया हुआ है। प्रदेश में 2 चरणों में चुनाव होने हैं। प्रथम चरण का मतदान 1 दिसंबर को और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024