1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 Exit Poll: मध्य गुजरात में बीजेपी का झंडा बुलंद, कांग्रेस को भारी नुकसान

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 Exit Poll: मध्य गुजरात में बीजेपी का झंडा बुलंद, कांग्रेस को भारी नुकसान

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Dec 05, 2022 10:11 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 10:11 pm IST

इंडिया-टीवी मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 182 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में 112 से 121 सीटें जीत सकती है।

गुजरात चुनाव के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े- India TV Hindi
गुजरात चुनाव के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े Image Source : INDIA TV

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 Exit Poll: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। उससे पहले इंडिया टीवी ने सबसे सटीक एग्जिट पोल दिखाया है। इंडिया टीवी और मैटराइज ने एग्जिट पोल के लिए रैंडम सैंपलिंग क्वांटिटेटिव डेटा कलेक्शन 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच किया है। इंडिया-टीवी मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) 182 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में 112 से 121 सीटें जीत सकती है। 2017 के मुकाबले वह ज्यादा सीटों के साथ इस बार फिर से सत्ता में आ सकती है।

अगर हम 40 सीटों वाले मध्य गुजरात की बता करें तो यहां से भारतीय जनता पार्टी अपना झंडा बुलंद करती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी(BJP) मध्य गुजरात में 26-30 सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो वह यहां से 6 से 10 सीटें जीत सकती है। 

मध्य गुजरात (कुल 40 सीटें)

  • भाजपा 26-30 सीटें
  • कांग्रेस 6-10 सीटें
  • आप  0-2 सीटें
  • अन्य 2-4 सीटें

मध्य गुजरात में वोटों के परसेंटेज के लिहाज से भाजपा 52 फीसदी, कांग्रेस 42 फीसदी, AAP 3 फीसदी और अन्य पार्टियां 3 फीसदी वोट हासिल कर सकती हैं।

  • बीजेपी- 52% 
  • कांग्रेस- 42% 
  • AAP- 3% 
  • अन्य- 3%

आपको बता दें कि 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 99 सीटें मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को 77 सीटें हासिल हुई थीं, जबकि निर्दलीय और छोटे दलों के पाले में 6 सीटें गई थीं। इस तरह 2017 के नतीजों की तुलना में भाजपा को अबकी बार 21 सीटों का फायदा हो सकता है, जबकि कांग्रेस को 30 सीटों का नुकसान होने का अनुमान है। इसके अलावा पहली बार चुनाव में अपना हाथ आजमा रही 'आप' को सात सीटों का फायदा हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024