गुजरात इलेक्शन रिजल्ट्स 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी को भारी बहुमत मिला है और पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। सूबे के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 2 चरणों में 01 दिसंबर और 5 दिसंबर को हुआ था। राज्य की सभी 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। गुजरात में परंपरागत रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है, हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री के बाद मामला एकतरफा हो गया। बीजेपी सूबे में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है।
आइए, जानते हैं गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के बारे में:

