1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश में फिर बन सकती है बीजेपी की सरकार: सर्वे

हिमाचल प्रदेश में फिर बन सकती है बीजेपी की सरकार: सर्वे

 Updated : Nov 04, 2022 11:50 pm IST

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 5 साल सरकार चलाई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सूबे में पार्टी की आगे की राह कैसी रहने वाली है। क्या जनता सरकार के काम से खुश है? इन्हीं सब सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए इंडिया टीवी का ओपिनियन पोल लाइव।

Himachal Pradesh Elections 2022, Himachal Pradesh Opinion Polls, Himachal Pradesh Polls- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल Image Source : INDIA TV

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी प्रमुख पार्टियां न सिर्फ प्रचार में जुट गई हैं, बल्कि जनता से तमाम तरह के वायदे भी कर रही हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि हिमाचल प्रदेश की जनता के दिमाग में क्या चल रहा है? इंडिया टीवी ने हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा साइंटिफिक सर्वे किया है। क्या प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है? क्या वह पिछली सरकार के कामों से खुश है?

इन सवालों का जवाब जानने के लिए देखिए हिमाचल प्रदेश का ओपिनियन पोल सिर्फ इंडिया टीवी पर:

 

Himachal Pradesh Assembly Elections Opinion Poll LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 5:52 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    हिमाचल में आप को सिर्फ 2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान: सर्वे

    हिमाचल प्रदेश में कुल वोटों के प्रतिशत में से भारतीय जनता पार्टी को 46 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिल सकेंगे। यही नहीं, सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी सिर्फ 2 फीसदी वोट ही प्राप्त कर सकेगी।

  • 5:50 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    'आप' का खाता भी नहीं खुलेगा: सर्वे

    सर्वे के अनुसार इस चुनाव में आम आदमी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। सर्वे में यह बात सामने आ रही है। इस हिसाब से 'आप' का हिमाचल प्रदेश में खाता भी नहीं खुल पाएगा।

  • 5:48 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    सर्वे में बीजेपी को 41 सीटें मिलने का अनुमान

    सर्वे के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 41 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 25 सीटें मिलने की उम्मीद सर्वे में जताई गई है। लेकिन सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।  

  • 5:27 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    कांग्रेस पर किसी को भरोसा नहीं: जयराम ठाकुर

    हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने इंडिया टीवी से कहा कि कांग्रेस पर किसी को भरोसा नहीं है। मेरी पांच साल की सरकार के कार्यकाल में मुझ पर एक बार भी उंगली नहीं उठी है।

  • 5:25 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    रिवाज बदलती रही है बीजेपी: जयराम ठाकुर

    बदले की भावना या प्रतिशोध की भावना से राजनीति को रोकना चाहिए। हमारा पूरा फोकस नरेंद्र मोदीजी की ताकत है। हमारा फोकस हिमाचल में बीजेपी को जिताना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी रिवाज बदलती रही है। उत्तराखंड में दोबारा सत्ता में आकर बीजेपी ने ट्रेंड बदल दिया। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार उदाहरण बनी।

  • 5:16 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    सीएम जयराम ठाकुर का कामकाज कैसा है?

    ओपिनियन पोल में 29% लोगों ने हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के कामकाज को शानदार बताया है। वहीं 37% ने इनके कामकाज को सामान्य और 31 फीसदी लोगों ने कामकाज को खराब बताया है। इसी तरह 3 फीसदी लोगों ने कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। 

     

  • 5:16 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    गुटबाजी से किसे नुकसान?

    सर्वे के अनुसार जनता ने इस सवाल पर कुछ यूं अपनी राय रखी। 38% लोगों ने कहा बीजेपी को गुटबाजी से नुकसान पहुचेगा, 27% लोगों ने कहा कि कांग्रेस को नुकसान होगा। वहीं 33 फीसदी लोगों को कहना है कि दोनों को नुकसान होगा और 2 फीसदी लोगों ने कहा कि कह नहीं सकते।
    बीजेपी- 38%
    कांग्रेस- 27%
    दोनों को नुकसान- 33%
    कह नहीं सकते- 2%

     

  • 5:13 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    हिमाचल प्रदेश में विधायकों का कामकाज कैसा है?

    हिमाचल प्रदेश में 24% लोगों ने कामकाज को शानदार बताया है। वहीं 38% फीसदी लोगों ने इसे सामान्य बताया। 36% फीसदी लोगों ने कामकाज को खराब बताया है और 2 फीसदी लोगों ने कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।  

  • 5:06 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    हिमाचल में मुद्दा क्या है?

    हिमाचल चुनाव में सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, विधायकों से नाराजगी, बुनियादी सुविधा और पुरानी पेंशन स्कीम हैं। बेरोजगारी- 26%, महंगाई- 14%, भ्रष्टाचार- 11%, विधायकों से नाराज़गी- 9%, बुनियादी सुविधा- 8%, पुरानी पेंशन स्कीम- 6%

     

  • 5:03 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    हिमाचल में योगी, नड्डा ने की रैली

    हिमाचल प्रदेश में आज योगी आदित्यनाथ ने भी रैली की। साथ ही जेपी नड्डा ने भी रैली की और प्रियंका गांधी वाड्रा की भी जनसभा हुई।

  • 2:23 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पिछले चुनावों में हार गए थे बीजेपी के सीएम कैंडिडेट

    2017 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को भले जीत मिली थी, लेकिन उसके सीएम कैंडिडेट प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए थे। इसके बाद बीजेपी ने जयराम ठाकुर को सूबे की कमान दी थी।

  • 1:28 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पिछले चुनावों में बीजेपी ने किया था शानदार प्रदर्शन

    2017 विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी ने 68 में से 44 सीटें अपने नाम की थीं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही थी जिसे सिर्फ 21 सीटें मिली थीं और उसे राज्य में अपनी सत्ता गंवानी पड़ी थी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी एक सीट पर जीत हासिल की थी।

  • 12:52 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

  • 12:50 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    शाम 5 बजे से देखिए हिमाचल प्रदेश का ओपिनियन पोल

    हिमाचल प्रदेश में चुनावों का बिगुल बज चुका है और 12 नवंबर को सूबे की जनता अपने विधायक चुनने के लिए वोट डालेगी। हिमाचल की जनता के दिमाग में क्या है, जानने के लिए आज शाम 5 बजे देखें इंडिया टीवी का ओपिनियन पोल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024