हिमाचल प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट्स 2022 Live: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अभी तक सभी 68 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। इसमें बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। पूरे राज्य में 59 स्थानों पर बने 68 केंद्रों में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। हिमाचल प्रदेस में परंपरागत रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।
हिमाचल प्रदेश की मतगणना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें: