1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश इलेक्शन 2022: जीते हुए विधायकों को चंडीगढ़ शिफ्ट कर सकती है कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन 2022: जीते हुए विधायकों को चंडीगढ़ शिफ्ट कर सकती है कांग्रेस

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 08, 2022 02:15 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 02:17 pm IST

हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी है। कांग्रेस अब तक के रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को 40 और बीजेपी को 25 सीटों पर मिली हुई है। इस जीत के बाद जोड़ तोड़ से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को चंडीगढ़ शिफ्ट करने की तैयारी में है। पढ़ें पूरी डिटेल।

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन 2022:- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश इलेक्शन 2022: Image Source : INDIA TV

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अभी तक के रुझानों के मुताबिक बहुमत प्राप्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार ​अब कांग्रेस के खेमे में हलचल बढ़ गई है। जोड़ तोड़ की राजनीति से बचने के लिए कांग्रेस रणनीति बना रही है। सूत्रों के के अनुसार कांग्रेस अपने हिमाचल प्रदेश के जीते हुए विधायकों को आगे की रणनीति बनाने के लिए शाम को चंडीगढ़ शिफ्ट कर सकती है।

भपेंद्र हुड्डा और बघेल के हाथों में रणनीति की कमान

चंडीगढ़ में हिमाचल के ऑब्जर्वर बनाए गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले से ही मौजूद हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रात तक पहुंच सकते हैं।

कहां शिफ्ट होंगे विधायक, चंडीगढ़ की बैठक में होगा तय

इसी तरह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी देर रात चंडीगढ़ पहुंचेंगे और उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। विधायकों को सरकार बनने तक और सीएम का चेहरा चुनने तक जयपुर या रायपुर शिफ्ट किया जाएगा या नहीं, इस पर फैसला भी चंडीगढ़ में ही लिया जाएगा।

हिमाचल: कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव जीती, 19 सीटों पर आगे

ताजा आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है और 19 सीटों पर इस वक्त आगे है। बीजेपी 13 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है और 13 सीटों पर आगे है। अभी भी 9 सीटों पर कांटे की टक्कर बनी हुई है। वहीं 3 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024