1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Himchal Vidhan Sabha Chunav Exit Polls: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की वापसी तय, इंडिया टीवी-मैटेराइज़ सर्वे का अनुमान

Himchal Vidhan Sabha Chunav Exit Polls: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की वापसी तय, इंडिया टीवी-मैटेराइज़ सर्वे का अनुमान

 Updated : Dec 05, 2022 10:26 pm IST

Himchal Pradesh Chunav 2022 Exit Polls Live: हिमाचल प्रदेश के चुनाव का नतीजा 8 दिसंबर को आने हैं। लेकिन उससे पहले इंडिया टीवी पर हम आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल दिखाएंगे।

इंडिया टीवी पर हिमाचल प्रदेश का एग्जिट पोल- India TV Hindi
इंडिया टीवी पर हिमाचल प्रदेश का एग्जिट पोल Image Source : INDIA TV

Himchal Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 Exit Polls Live: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश के चुनाव का नतीजा 8 दिसंबर को आने हैं। लेकिन उससे पहले इंडिया टीवी पर हम आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल दिखाएंगे। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल से हिमाचल चुनाव के नतीजों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। बता दें कि हिमाचल में इस बार 75 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। साल 2017 के चुनावों में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। हिमाचल प्रदेश में इस बार भी मेन लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मानी जा रही है। सबसे सटीक सर्वे करने के लिए हमने बड़ा सैंपल साइज लिया। हिमाचल प्रदेश राज्य छोटा है लेकिन यहां भी हमने 47600 लोगों से बात की। हर विधानसभा सीट पर कम से कम 700 लोगों से बात की गई। इंडिया टीवी-मैटेराइज़ ने हिमाचल में 28,560 पुरुषों और 19040 महिलाओं से बात की। हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल कर हर अहम अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें... 

 

Himchal Pradesh Chunav 2022 Exit Polls

Auto Refresh
Refresh
  • 7:28 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    इंडिया टीवी सर्वे के मुताबिक हिमाचल में बीजेपी को बहुमत का अनुमान

    इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की फिर से सरकार बनती दिख रही है। इस सर्वे में बीजेपी को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। 

     

    पार्टी सीट-68
    बीजेपी  35-40
    कांग्रेस  26-31
    AAP 0-0
    अन्य  0-3

     

  • 7:19 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    लोअर हिमाचल प्रदेश की VIP सीटों पर जानें दिग्गजों का हाल-

    लोअर हिमाचल प्रदेश की VIP सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर है-

    सीट नेता पार्टी स्थिति
    हरोली मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस पीछे 
    सुलह विपिन परमार बीजेपी आगे 
    फतेहपुर राकेश पठानिया बीजेपी पीछे 
    फतेहपुर  राजन सुशांत AAP पीछे 
    चुराह हंस राज बीजेपी आगे 
    नादौन सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस आगे 

     

  • 6:59 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    अपर हिमाचल प्रदेश की VIP सीटों पर क्या है दिग्गजों का हाल-

    अपर हिमाचल प्रदेश की VIP सीटों पर कई बड़े दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

    सीट  नेता  पार्टी स्थिति
    सिराज  सीएम जयराम ठाकुर बीजेपी आगे 
    शिमला ग्रामीण  विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस आगे 
    शिमला संजय सूद बीजेपी आगे 
    कसुम्पति सुरेश भारद्वाज बीजेपी पीछे
    बंजार खिमी राम कांग्रेस आगे 
    बल्ह प्रकाश चौधरी कांग्रेस आगे
    दरांग कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस आगे 

     

  • 6:59 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    अपर हिमाचल प्रदेश की VIP सीटों पर क्या है दिग्गजों का हाल-

    अपर हिमाचल प्रदेश की VIP सीटों पर कई बड़े दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

    सीट  नेता  पार्टी स्थिति
    सिराज  सीएम जयराम ठाकुर बीजेपी आगे 
    शिमला ग्रामीण  विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस आगे 
    शिमला संजय सूद बीजेपी आगे 
    कसुम्पति सुरेश भारद्वाज बीजेपी पीछे
    बंजार खिमी राम कांग्रेस आगे 
    बल्ह प्रकाश चौधरी कांग्रेस आगे
    दरांग कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस आगे 

     

  • 6:44 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    अपर हिमाचल प्रदेश की 34 सीटों पर बीजेपी के खाते में 15-19 सीटों का अनुमान

    इंडिया टीवी-मैटेराइज़ सर्वे में अपर हिमाचल प्रदेश की 34 सीटों पर बीजेपी के खाते में 15 से 19 सीटें जाती दिख रही हैं।

     

    अपर हिमाचल सीट- 34
    बीजेपी 15-19
    कांग्रेस    14-18
    AAP  0-0
    अन्य 0-2

     

  • 6:34 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    अपर हिमाचल प्रदेश की 34 सीटों पर बीजेपी को बड़ा वोट प्रतिशत

    इंडिया टीवी-मैटराइज सर्व में अपर हिमाचल प्रदेश की 34 सीटों पर बीजेपी को बड़ा फायदा दिख रहा है। अपर हिमाचल प्रदेश की 34 सीटों पर बीजेपी को 46 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

    अपर हिमाचल वोट प्रतिशत
    बीजेपी 46%
    कांग्रेस 45%
    AAP   2%
    अन्य  7%

     

  • 6:34 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    अपर हिमाचल प्रदेश की 34 सीटों पर बीजेपी को बड़ा वोट प्रतिशत

    इंडिया टीवी-मैटराइज सर्व में अपर हिमाचल प्रदेश की 34 सीटों पर बीजेपी को बड़ा फायदा दिख रहा है। अपर हिमाचल प्रदेश की 34 सीटों पर बीजेपी को 46 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

    रीजन वोट प्रतिशत
    बीजेपी 46%
    कांग्रेस 45%
    AAP   2%
    अन्य  7%

     

  • 6:27 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर एक ही चरण में हुआ था मतदना

    हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोग ने एक ही चरण में मतदान कराया था। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। बता दें कि हिमाचल में इस बार 75 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। 

  • 6:14 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    हिमाचल प्रदेश के सर्वे का कितना बड़ा है सैंपल साइज

    सबसे सटीक सर्वे करने के लिए हमने बड़ा सैंपल साइज लिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य छोटा है लेकिन यहां भी हमने 47600 लोगों से बात की। हर विधानसभा सीट पर कम से कम 700 लोगों की राय ली गई। इंडिया टीवी-मैटेराइज़ ने हिमाचल में 28,560 पुरुषों और 19040 महिलाओं से बात की।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024