1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक के पूर्ण नतीजे आने से पहले बोले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, "मुझे विश्वास है कि लोगों ने भाजपा का वोट दिया है"

कर्नाटक के पूर्ण नतीजे आने से पहले बोले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, "मुझे विश्वास है कि लोगों ने भाजपा का वोट दिया है"

 Published : May 13, 2023 10:34 am IST,  Updated : May 13, 2023 10:34 am IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों में भले ही कांग्रेस ने शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया हो, लेकिन अभी भी भाजपा के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भरोसा है कि लोगों ने भाजपा को ही वोट दिया है। वोटों की गणना जारी रहने के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे कर्नाटक के लिए दिन बड़ा है।

बसवराज बोम्मई, कर्नाटक के मुख्यमंत्री- India TV Hindi
बसवराज बोम्मई, कर्नाटक के मुख्यमंत्री Image Source : PTI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों में भले ही कांग्रेस ने शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया हो, लेकिन अभी भी भाजपा के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भरोसा है कि लोगों ने भाजपा को ही वोट दिया है। वोटों की गणना जारी रहने के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे कर्नाटक के लिए दिन बड़ा है, क्योंकि राज्य की जनता अगले 5 साल का फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया है और मैं लोगों को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

कर्नाटक के नतीजे घोषित होने से पहले सीएम बोम्मई ने हनुमान मंदिर में पहुंचकर वहां पूजा-अर्चना भी की। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली का मुद्दा काफी छाया हुआ था। कांग्रेस ने बजरंगदल को बैन करने का बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया था। इसके बाद भाजपा ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लिया, लेकिन शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा को इस मुद्दे का कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। रुझानों में बीजेपी कांग्रेस से बहुत पिछड़ चुकी है। हालांकि बसवराज बोम्मई अभी नतीजे घोषित होने तक राज्य की जनता से उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024