1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल में सीएम योगी ने कांग्रेस पर लगाया माफियाओं का साथ देने का आरोप, जानें प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

हिमाचल में सीएम योगी ने कांग्रेस पर लगाया माफियाओं का साथ देने का आरोप, जानें प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

 Written By: Shashi Rai
 Published : Nov 07, 2022 02:43 pm IST,  Updated : Nov 07, 2022 03:20 pm IST

सीएम योगी ने कहा, ''कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ है इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप कांग्रेस का साथ बिल्कुल मत दीजिए।'' वहीं प्रियंका गांधी ने कहा, ''यहां के युवा रोजगार के लिए परेशान हो गए हैं। वो नौकरी चाहते हैं मगर उनको ड्रग्स मिल रहा है।''

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सीएम योगी  - India TV Hindi
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सीएम योगी Image Source : INDIA TV

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश के ऊना में अपने संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया और प्रदेश की जनता से कांग्रेस का साथ ना देने का अनुरोध किया। सीएम योगी ने कहा, ''कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ है इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप कांग्रेस का साथ बिल्कुल मत दीजिए।'' आगे उन्होंने कहा, ''कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती है, ना देश की सुरक्षा बढ़ा सकती है, ना विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकती है, ना गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है और ना ही सुख-दुख में आपकी सहभागी बन सकती है।''

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

बता दें, इस वक्त हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक दलों का जमावड़ा लगा है। सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा चुके हैं। इधर ऊना के हरोली विधानसभा पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा, ''यहां के युवा रोजगार के लिए परेशान हो गए हैं। वो नौकरी चाहते हैं मगर उनको ड्रग्स मिल रहा है। यहां नशा फैलाया जा रहा मगर रोजगार नहीं दिया जा रहा है। यहां 30 लाख युवाओं की आबादी है और 15 लाख बेरोजगार हैं।''

कांग्रेस देश की दुनिया में पहचान नहीं बना पाई: नड्डा

वहीं शिमला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी कांग्रेस पर कई आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''लंबे समय तक कांग्रेस के लोगों ने प्रधानमंत्री के पद पर बैठकर देश पर राज किया लेकिन देश की दुनिया में पहचान नहीं बना पाए। परन्तु PM मोदी ने पिछले 8 साल में भारत को दुनिया के नक्शे पर खड़ा कर दिया है, आगे बढ़ा दिया है।''

हिमाचल प्रदेश में चुनावों का बिगुल बज चुका है और 12 नवंबर को सूबे में मतदान होना है। पिछले 5 सालों से सूबे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कांग्रेस उसे सत्ता से बाहर करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं बीजेपी सत्ता वापस पाने के लिए एड़ी चोटी की मेहनत कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024