1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Jaisinghpur (SC) Vidhan sabha: जयसिंहपुर (SC) सीट से कांग्रेस के यादविंद्र गोमा ने मारी बाजी

Jaisinghpur (SC) Vidhan sabha: जयसिंहपुर (SC) सीट से कांग्रेस के यादविंद्र गोमा ने मारी बाजी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 05, 2022 09:45 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 11:31 pm IST

Jaisinghpur (SC) Vidhan sabha: हिमाचल विधानसभा की जयसिंहपुर (SC) सीट पर कांग्रेस के प्रतयाशी ने जीत दर्ज की।

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Election- India TV Hindi
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Election Image Source : INDIA TV

Jaisinghpur (SC) Vidhan sabha: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। यहां से जयसिंहपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के यादविंद्र गोमा ने 2696 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर भाजपा से रविन्द्र कुमार धीमान रहे, जिनके वोट 25362 रहे। वहीं चुनाव जीतने वाले यादविंद्र गोमा ने कुल 28058 वोट प्राप्त किए।

2017 में कुल 58.53 प्रतिशत वोट पड़े

जयसिंहपुर विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की प्रतिष्ठा की सीट है यहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। जयसिंहपुर विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेशके कांगड़ा जिले में आती है। 2017 में जयसिंहपुर में कुल 58.53 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से रविन्द्र कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के यादविन्द्र गोमा को 10710 वोटों के मार्जिन से हराया था।

अब तक हुए दो चुनाव, कांग्रेस और बीजेपी की एक-एक जीत

हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्थित जयसिंहपुर विधानसभा सीट पर अब तक हुए दो चुनावों में भाजपा और कांग्रेस एक-एक जीत के साथ बराबरी पर हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों का जीत के साथ बढ़त बनाने का प्रयास रहेगा। भाजपा-कांग्रेस ने अपने पिछले चेहरों पर ही इस बार भी विश्वास जताया है। भारतीय जनता पार्टी से रविन्द्र कुमार और कांग्रेस से यादविंद्र गोमा चुनावी मैदान में हैं। वहीं, इस बार तीसरी पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी की एंट्री से इस विधानसभा के चुनाव के रोचक होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024