1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Jamalpur Khadiya Election Results 2022 Live: जमालपुर खड़िया की सीट पर कांग्रेस का कब्जा, बीजेपी के भूषण अशोक भट्ट को 13658 वोटों से हराया

Jamalpur Khadiya Election Results 2022 Live: जमालपुर खड़िया की सीट पर कांग्रेस का कब्जा, बीजेपी के भूषण अशोक भट्ट को 13658 वोटों से हराया

 Updated : Dec 08, 2022 05:14 pm IST

जमालपुर खड़िया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के इमरान खेड़ावाला ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भूषण अशोक भट्ट को 13 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से हराया है। इमरान को इन चुनावों में 58487 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के उम्मीदवार भूषण अशोक भट्ट 44,829 वोट ही जुटा सके।

जमालपुर खाड़िया विधानसभा सीट से BJP के भूषण अशोक भट्ट और कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान खेड़ेवाला।- India TV Hindi
जमालपुर खाड़िया विधानसभा सीट से BJP के भूषण अशोक भट्ट और कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान खेड़ेवाला।

अहमदाबाद: गुजरात जमालपुर खड़िया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के इमरान खेड़ावाला ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भूषण अशोक भट्ट को 13 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से हराया है। इमरान को इन चुनावों में 58,487 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के उम्मीदवार भूषण अशोक भट्ट 44,829 वोट ही जुटा सके। इस तरह इमरान खेड़ावाला ने बीजेपी उम्मीदवार को 13,658 वोटों के अंतर से हराया है।

खास बात यह रही कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्मीदवार शब्बीरभाई काबुलीवाला को 15,677 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हारूनभाई नागोरी के नाम के आगे का बटन कुल 5887 लोगों ने दबाया। इस तरह देखा जाए तो यह सीट कांग्रेस द्वारा गुजरात विधानसभा चुनावों में जीती गई चंद सीटों में से एक रही।

Jamalpur Khadiya Assembly Election Results 2022 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 2:15 PM (IST)
    Posted by Ravi Prashant

    Jamalpur Khadiya Assembly Election Results 2022 Live: इस सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस के सामने घुटने टेक दिए

    Jamalpur Khadiya Assembly Election Results 2022 Live: गुजरात में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खेड़ावाला बीजेपी के उम्मीदवार भूषण अशोक भट्ट से लगभग 13,658 वोटों से आगे चल रही है। इस सीट से लगभग कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। 

  • 12:06 PM (IST)
    Posted by Ravi Prashant

    Jamalpur Khadiya Assembly Election Results 2022 Live: कांग्रसे कई हजार वोटों से आगे

    Jamalpur Khadiya Assembly Election Results 2022 Live: गुजरात में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खेड़ावाला बीजेपी के उम्मीदवार भूषण अशोक भट्ट से लगभग 13,767 वोटों से आगे चल रही है। 

  • 9:56 AM (IST)
    Posted by Ravi Prashant

    Jamalpur Khadiya Assembly Election Results 2022 Live: बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

    Jamalpur Khadiya Assembly Election Results 2022 Live: गुजरात में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 

  • 8:08 AM (IST)
    Posted by Ravi Prashant

    Jamalpur Khadiya Assembly Election Results 2022 Live: सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

    सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

  • 7:37 AM (IST)
    Posted by Ravi Prashant

    चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट, थोड़ी देर में मतगणना शुरू होगी

    कड़ी सुरक्षा के बीच थोड़ी देर में मतगणना शुरू होगी।

  • 10:58 PM (IST)
    Posted by Pankaj Yadav

    मुस्लिम बाहुल्य सीट जमालपुर खाड़िया पर बुधवार को होगी मतगणना

    गुजरात की (Gujarat) की जमालपुर खाड़िया व‍िधानसभा सीट (Jamalpur Khariya Assembly Seat) पर मुस्लिम वोटरों का प्रभाव ज्यादा है। इस सीट से बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार भूषण अशोक भट्ट पर ही भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने इस बार फिर इमरान खेड़ावाला को चुनावी मैदान में उतारा था। जमालपुर खाड़िया पर थोड़ी देर में मतगणना शुरू हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024