1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कपडवंज सीट पर पिछले 2 बार से कांग्रेस मार रही है बाजी

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कपडवंज सीट पर पिछले 2 बार से कांग्रेस मार रही है बाजी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2022 07:23 am IST,  Updated : Nov 30, 2022 07:23 am IST

खेड़ा जिले की कपडवंज सीट से राजेश कुमार जाला को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने मौजूदा विधायक कलाभाई डाभी पर दांव खेला है।

Kapadvanj, Kapadvanj Constituency Results, Kapadvanj Vidhan Sabha Constituency- India TV Hindi
कपडवंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक को मौका दिया है। Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बिसात बिछ चुकी है और सभी सियासी दलों ने चुनावी मैदान में अपने-अपने महारथी उतार दिए हैं। सूबे में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है और मतगणना 8 दिसंबर को होगी। सूबे के खेड़ा जिले में पड़ने वाली कपडवंज विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। कपडवंज विधानसभा सीट पर पिछले 2 चुनावों से कांग्रेस की जीत होती आ रही है।

बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में खेड़ा जिले की कपडवंज सीट से राजेश कुमार जाला को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने जाला के मुकाबले में मौजूदा विधायक कलाभाई डाभी पर दांव खेला है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनावों में कलाभाई डाभी ने बीजेपी प्रत्याशी को एक बड़े अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी इस सीट से मनुभाई पटेल को मैदान में उतार रही है।

2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो कपडवंज सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे कलाभाई डाभी ने बीजेपी के उम्मीदवार कनुभाई डाभी को 27 हजार मतों के भारी अंतर से हराया था। उन चुनावों में कलाभाई को 85195 वोट मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कनुभाई सिर्फ 57969 वोट ही जुटा पाए थे। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी विमल शाह रहे थे जिन्हें 46928 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024