1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे प्रियांक खरगे चित्तापुर से जीते, सुरक्षित सीट से उतरे थे मैदान

कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे प्रियांक खरगे चित्तापुर से जीते, सुरक्षित सीट से उतरे थे मैदान

 Published : May 13, 2023 02:43 pm IST,  Updated : May 13, 2023 02:43 pm IST

Chittapur Election Result: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे चित्तापुर सीट से जीत गए हैं। प्रियांक सिद्धरामैया की पिछली सरकार में पर्यटन मंत्री रह चुके हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे- India TV Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे Image Source : FILE PHOTO

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने कमाल कर दिया। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत के 113 के आंकड़े से बहुत आगे निकल चुकी है। खबर लिखे जाने तक कर्नाटक में कांग्रेस 135 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और बीजेपी 65 सीटों पर ही आगे चल रही है। कांग्रेस के इस उम्दा प्रदर्शन के बीच कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने भी अपनी सीट जीत ली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे चित्तापुर सीट से जीत गए हैं। 

प्रियांक के लिए चित्तापुर सुरक्षित सीट

बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे तीन बार के विधायक हैं। प्रियांक सिद्धरामैया की पिछली सरकार में पर्यटन मंत्री रह चुके हैं। इन चुनावों में प्रियांक खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी करके खूब लाइम लाइट में आए थे। लेकिन बाद में उन्होंने ऐसी किसी भी टिप्पणी करने से ही इंकार कर दिया था। जिस सीट से प्रियांक चुनावी मैदान में उतरे और जीते वो असल में कांग्रेस के लिए बेहद सेफ सीट मानी जाती है। चित्तापुर सुरक्षित सीट पर 29% दलित और 15% मुस्लिम वोटर हैं। इसी दलित और मुस्लिम वोटर कॉम्बिनेशन ने प्रियांक खरगे को बड़ी तोहफे में दी हैं। 

"पार्टी आलाकमान तय करेगा सीएम का चेहरा"
चित्तापुर सीट से जीतने के बाद प्रियांक खरगे ने कहा कि तीसरी बार मुझे चुनने के लिए मैं चित्तापुर की जनता का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक के लोगों को एक स्थिर सरकार देंगे और सीएम पद का चेहरा पार्टी आलाकमान तय करेगा। 

कांग्रेस को कर्नाटक में 136 सीट पर बढ़त
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिये शनिवार को जारी मतगणना में 136 सीट पर बढ़त के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 64 सीट पर आगे है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध अपराह्न दो बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 10 सीट पर जीत मिल गई है, जबकि 126 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें-

"भगवान बजरंग बली भाजपा से बहुत नाराज़ हैं", कर्नाटक चुनाव रिजल्ट से पहले तेजस्वी यादव का BJP पर हमला

जालंधर उपचुनाव: AAP की झाड़ू कांग्रेस की उड़ा रही धूल, रुझान में रिंकू आगे
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024