1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. 'हमें कई बार कहा गया कि कांग्रेस मुक्त होगा भारत लेकिन हमने...', जानें बंपर जीत के बाद क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

'हमें कई बार कहा गया कि कांग्रेस मुक्त होगा भारत लेकिन हमने...', जानें बंपर जीत के बाद क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

 Published : May 13, 2023 08:48 pm IST,  Updated : May 13, 2023 08:48 pm IST

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पार्टी के रिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें 35 साल बाद राज्य में इतना प्रचंड बहुमत मिला है, जिसे हमें हमेशा याद रखना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे Image Source : ANI(SCREENGRAB)

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को जोर की पटखनी दी है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमें कई बार कहा गया कि कांग्रेस मुक्त भारत होगा, मगर हमने बीजेपी मुक्त दक्षिण भारत कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें 35 साल बाद कर्नाटक में इतना प्रचंड बहुमत मिला है, जिसे हमें हमेशा याद रखना चाहिए। 

'पूरे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, "हमने मेकेदातु (पदयात्रा) से शुरुआत की। फिर कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की। राहुल गांधी जिस रास्ते से चले, उसमें से लगभग 99% सीटें हम जीत चुके हैं। उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।" उन्होंने कहा कि जहाँ कही भी राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की उन सभी जगहों पर करीब 99% जीत हमारी हुई है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जीत है,  इससे पूरे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।

'यह किसी की जीत नहीं है...'
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने एक बयान नें यह भी कहा कि अहंकार ज्यादा समय तक नहीं रहता। यह एक लोकतंत्र है और हमें लोगों की बात सुननी होगी और उन लोगों के सामने सिर झुकाना होगा जो हमें सही रास्ता दिखाते हैं।उन्होंने कहा कि यह किसी की जीत नहीं है, यह राज्य की जनता की जीत है, उन्होंने फैसला किया और चुना। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए हमें इतने सालों बाद इतनी बड़ी जीत मिली, 136 सीटें मिलीं। 

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर शरद पवार ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

'मोदी-शाह की तानाशाही की पराजय', कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर और क्या बोले उद्धव ठाकरे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024