1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर शरद पवार ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर शरद पवार ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise, Edited By: Akash Mishra
 Published : May 13, 2023 04:28 pm IST,  Updated : May 13, 2023 04:48 pm IST

शरद पवार ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में प्रधानमंत्री सहित बीजेपी के अन्य नेता और कार्यकर्ता कहते थे कि 100 प्रतिशत उन्हीं की सत्ता आएगी। लेकिन अभी तक जो रुझान आए हैं उसके मुताबिक बीजेपी 64 के आगे नहीं गई और कांग्रेस 134 पर आगे है।

NCP चीफ शरद पवार- India TV Hindi
NCP चीफ शरद पवार Image Source : FILE

Karnataka Assembly Election Result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को देखते हुए NCP चीफ शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है। शरद पवार ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में प्रधानमंत्री सहित बीजेपी के अन्य नेता और कार्यकर्ता कहते थे कि 100 प्रतिशत उन्हीं की सत्ता आएगी। लेकिन अभी तक जो रुझान आए हैं उसके मुताबिक बीजेपी 64 के आगे नहीं गई और कांग्रेस 134 पर आगे है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब साफ है सत्तारूढ़ दल ने जो तोड़फोड़ करने का प्रयास किया है जिसके लिए उन्हें बिल्कुल मौका नहीं देना चाहिए ये समझकर लोगों ने मतदान किया है और एक जबरदस्त सपोर्ट कोंग्रेस को दिया है। 

'आगे आने वाले चुनाव में होगा फायदा'

NCP अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव के नतीजों से आगे आने वाले चुनाव में कोंग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को 100 प्रतिशत फायदा होगा। उन्होंने कहा NCP चीफ ने कहा कि  केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश में लोगों का जो विचार है वो बीजेपी के खिलाफ है और उसकी शुरूआत हुई है। शरद पवार ने नीतीश कुमार और तेजस्वी आए और उनसे बातचित हुई है। उन्होंने कहा कि बाकी सब पार्टी के साथ भी बात करनी होगी। उन्होंने कहा कि असम के एम पी साथ भी मीटिंग हुई है, असम को भी साथ लेना चाहिए, लोगों का जो मत है उसके साथ जाना होगा। 

'शपथ को भंग करने का काम किया गया है'
शरद पवार ने कहा कि हम सब लोग जब पार्लियामेंट जाते हैं तो हम एक शपथ लेते हैं कि हम सेक्युलर है और इस पर हमारा भरोसा है। उन्होंने कहा कि ये कहने के बाद बाहुबली हनुमान के नाम पर वोट मांगना, शपथ को भंग करने का काम किया गया है, जो लोगो को पसंद नहीं और इसलिए जनता ने ये रिजल्ट दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024