1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 05 May 2024: आज मूलांक 4 वालों के परिवार में दिखेगा खुशी का माहौल, ये लोग करते दिखेंगे दूसरों की मदद, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 05 May 2024: आज मूलांक 4 वालों के परिवार में दिखेगा खुशी का माहौल, ये लोग करते दिखेंगे दूसरों की मदद, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 05, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 05, 2024 06:30 am IST

Numerology 05 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (05 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 05 May 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी। आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आपका स्वभाव ईमानदार व निश्छल होने के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे।

मूलांक-2 आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मूलांक-3 वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा साथ ही व्यस्तता भी बढ़ेगी।
मूलांक-4 आज बेटे की मेहनत रंग लाएगी, बेटे के करियर को लेकर आप राहत महसूस करेंगे।
मूलांक-5 आज आप किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी कार्य योजना पर विचार करेंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा ।
मूलांक-6 किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे ।
मूलांक-7 आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे तो चीज़े आसान रहेगी।
मूलांक-8 आप अपने घर का डेकोरेशन करवाने का विचार कर सकते हैं | आज काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे।
मूलांक-9 आज का दिन आपके लिए बढ़िया है आप किसी की मदद के लिए समय निकाल लेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Career Horoscope 6th to 12th May 2024: इन राशियों के अधूरे काम इस हफ्ते होंगे पूरे, अतीत की मेहनत अब आएगी काम, पढ़ें करियर राशिफल

क्या पत्नी की कुंडली से पति के जीवन पर भी पड़ता है प्रभाव? कैसे पता चलता है कि आपका पार्टनर कैसा होगा, जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।