1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ravindra Jadeja ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, शेन वॉटसन की भी कर ली बराबरी

Ravindra Jadeja ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, शेन वॉटसन की भी कर ली बराबरी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 05, 2024 10:35 pm IST,  Updated : May 05, 2024 10:35 pm IST

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की 28 रनों से जीत में रवींद्र जडेजा के ऑलराउंडर प्रदर्शन ने अहम भूमिका अदा की। जडेजा ने इस मैच में जहां बल्ले से जहां 43 रनों की पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में भी 3 विकेट हासिल किए।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : AP

रवींद्र जडेजा का लंबे समय के बाद मैदान पर बल्ले और गेंद से एकसाथ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्ले से 26 गेंदों में 43 रनों की अहम पारी खेली तो वहीं उसके बाद गेंदबाजी में जडेजा ने 4 ओवर्स में 20 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इसी के साथ जडेजा अब आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, ये रिकॉर्ड इससे पहले सीएसके टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था।

जडेजा ने 16वीं बार जीता सीएसके के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक समय चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 75 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, यहां से रवींद्र जडेजा ने एक छोर से पारी को संभालते हुए तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया और टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। रवींद्र जडेजा का आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से खेलते हुए ये 16वां मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड है। जडेजा से पहले ये रिकॉर्ड धोनी के नाम पर था, जिसमें उन्होंने आईपीएल में सीएसके की तरफ से खेलते हुए 15 बार इस अवॉर्ड को जीता है। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर सुरेश रैना का नाम है जिन्होंने आईपीएल में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए 12 बार इस अवॉर्ड को जीता है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • रवींद्र जडेजा - 16
  • एमएस धोनी - 15
  • सुरेश रैना - 12
  • रुतुराज गायकवाड़ - 11
  • माइक हसी - 10

शेन वॉटसन के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी

आईपीएल में रवींद्र जडेजा अब दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पांचवीं बार किसी मुकाबले में 30 से अधिक रन बनाने के साथ 3 विकेट हासिल करने का कारनामा भी किया है। इससे पहले शेन वॉट्सन ने आईपीएल में 5 बार ऐसा किया था। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल का नाम है जो अब तक 4 बार ये कारनामा कर चुके हैं, जबकि युवराज सिंह ने 3 बार आईपीएल में ऐसा किया है।

ये भी पढ़ें

'RCB वेंटिलेटर से बाहर, लेकिन अभी ICU में है', बेंगलुरू की जीत पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा बयान

Women's T20 World Cup 2024 के शेड्यूल का ऐलान, इन दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल