1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 World Cup 2024 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women's T20 World Cup 2024 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

 Written By: Mohid Khan
 Published : May 05, 2024 01:49 pm IST,  Updated : May 06, 2024 06:10 am IST

Women's T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल सामने आ गया है। बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी।

Womens T20 World Cup 2024- India TV Hindi
Women's T20 World Cup 2024 के शेड्यूल का ऐलान Image Source : GETTY

Women's T20 World Cup 2024 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें होंगी, जिनके बीच 19 दिन में फाइनल समेत कुल 23 मैच खेले जाएंगे। सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में प्रत्येक टीम को 4-4 मैच खेलने होंगे। हर एक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइल के लिए क्वालिफाई करेंगी। फिर चारों टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग होगी। 

महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। टूर्नामेंट के सभी मैच ढाका और सिलहट में खेले जाएंगे। वहीं, सेमीफाइनल मैच 17 और 18 अक्टूबर को खेले जाएंगे। फाइनल मैच 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा। बता दें टीम इंडिया के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर 1 है। ऐसे में टीम इंडिया 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिडेगी। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप-

ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1

ग्रुप बी: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर 2

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल

  1. 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
  2. 3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  3. 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  4. 4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  5. 5 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  6. 5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका
  7. 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  8. 6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
  9. 7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  10. 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट
  11. 9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  12. 9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  13. 10 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  14. 11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  15. 11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  16. 12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  17. 12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
  18. 13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  19. 13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट
  20. 14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका 
  21. 17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट
  22. 18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका
  23. 20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका

ये भी पढ़ें

PBKS vs CSK: IPL में क्या आज बदल जाएगा 17 साल का इतिहास? धर्मशाला में चेन्नई सुपर किंग्स का असली इम्तिहान

Rising Star: IPL में विलेन से हीरो बने यश दयाल, RCB को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए लगा रहे जी-जान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल