1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन 3 राशियों को माना जाता है अच्छा कुक, खाना खिलाकर जीत लेते हैं लोगों का दिल

इन 3 राशियों को माना जाता है अच्छा कुक, खाना खिलाकर जीत लेते हैं लोगों का दिल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 05, 2024 01:34 pm IST,  Updated : May 05, 2024 01:38 pm IST

राशिचक्र की कुछ ऐसी राशियां हैं जो अपनी कुकिंग करने की कला से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Astrology- India TV Hindi
Astrology Image Source : FILE

अच्छा खाना आपके स्वास्थ्य और मन दोनों को तंदुरुस्त रखता है। ऐसे में आपका अच्छा कुक होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि खाना बनाना एक काम नहीं बल्कि कला है। इस कला से जितने ज्यादा लोग प्रभावित होते हैं शायद ही किसी और कला से होते हों। ज्योतिष की मानें तो कुकिंग की इस कला में कुछ राशियां बेहद पारंगत होती हैं। इनके हाथ का भोजन खाकर लोग तारीफ किये बिना रह नहीं पाते, आज हम आपको अपने इस लेख में इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोग पेट भरने के लिए नहीं बल्कि दूसरों को इंप्रेस करने के लिए भी कुकिंग करते हैं। इनके किचन में आपको वो सामग्रियां भी मिल सकती हैं जो अक्सर सभी लोगों के किचन में नहीं होती। अपनी पाक कला से ये घर के सदस्यों को फिट भी रखते हैं, और घर के सभी सदस्यों के स्वाद का ख्याल रखकर भोजन भी बनाते हैं। कर्क राशि वाले अक्सर खाली समय में आपको किचन में मिल सकते हैं, इनके दिमाग में किसी तरह की नयी डिश तैयार करने का ख्याल अक्सर आता रहता है। अगर आपके आसपास भी कर्क राशि का कोई जातक है तो आपने कभी-न-कभी कुछ ऐसा जरूर खाया होगा जो सबसे हटकर था। 

कन्या राशि 

बुध की स्वामित्व वाली कन्या राशि के लोग भी अच्छे कुक माने जाते हैं। इस राशि वाले परेशान हों चाहे आनंदित हर स्थिति में अच्छा भोजन इनके लिए अनिवार्य है। अक्सर अपने हाथ से बना भोजन खिलाकर दूसरों को भी आकर्षित कर सकते हैं। खाना बनाने के मामले में भले ही ये बहुत प्रयोग न करते हों, लेकिन जो भी इन्हें बनाना आता है वो सबसे हटकर होता है। अगर किसी यात्रा के दौरान आपको ऐसा शख्स मिले जो बाकी चीजों को छोड़कर अच्छे भोजन की तलाश कर रहा है, या जिसके टिफिन में घर का बनाया भोजन है तो वो कन्या राशि का जातक हो सकता है। हालांकि कन्या राशि के लोगों की एक खराबी है कि अगर इन्हें किसी का बनाया खाना पसंद न आए तो ये मुंह के आगे ही कमियां निकालना शुरू कर देते हैं। 

धनु राशि 

अग्नि तत्व की धनु राशि के लोगों के लिए सेहत सबसे पहले आती है, और अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए ये अच्छा भोजन करना पसंद करते हैं। अक्सर कम उम्र में ही इस राशि के लोग खाना बनाना सीख जाते हैं, और अपने हाथ से बनाया भोजन खिलाकर लोगों का दिल जीत लेते हैं। ये उन लोगों में से हैं जिन्हें अच्छा भोजन न मिले तो ये खुद किचन में जाकर अपने पसंद का भोजन बनाने लगते हैं। छुट्टी वाले दिन धनु राशि के बहुत से लोग आपको किचन में कुछ जायकेदार खाना बनाते दिख सकते हैं। इनके हाथों से बने खाने का स्वाद लंबे समय तक लोगों को याद रह सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

सोना इन 4 राशियों के लिए होता है बेहद शुभ, पहनने से पलट जाती है किस्मत 

अमरनाथ की यात्रा कब से शुरू होगी? किसने किए थे बाबा बर्फानी के सबसे पहले दर्शन, जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।