1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक चुनाव: आज आ सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कही ये बड़ी बात

कर्नाटक चुनाव: आज आ सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कही ये बड़ी बात

 Published : Apr 12, 2023 03:45 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 04:18 pm IST

मंगलवार की शाम को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 189 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने इस सूची में 52 नए लोगों को मौका दिया है।

Karnataka, Karnataka elections, BS Yeddyurappa, Bharatiya Janata Party,- India TV Hindi
कर्नाटक चुनाव: आज आ सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची Image Source : FILE

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव का ऐलान हो चुका है। अब इसके बाद पार्टियां भी अपने उम्मदीवारों का ऐलान कर रही हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने कल मंगलवार को अपनी पहली सूची का ऐलान कर दिया। इस सूची में 189 लोगों को जगह दी गई। हालंकि अभी दूसरी सूची का ऐलान किया जाना शेष है। दूसरी सूची को लेकर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि आज शाम तक आलाकमान ऐलान कर सकता है। 

बीजेपी ने रखा है 150 सीटें जीतने का लक्ष्य 

उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से बीजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची का ऐलान आज शाम तक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कल मंगलवार को 189 सीटों में से हम कम से कम 125 से 130 सीटें बड़े ही आराम से जीतेंगे। बता दें की राज्य में 224 सीटों पर चुनाव हो रहा है। बीजेपी ने कुल सीटों में से 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 

वहीं इससे पहले मंगलवार की शाम को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 189 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने इस सूची में 52 नए लोगों को मौका दिया है। इसके साथ ही इस सूची में OBC समाज के 32, अनुसूचित जाति के 30 लोगों और अनुसूचित जनजाति के 16 लोगों को मौका दिया गया है। इस सूची में 8 महिला उम्मीदवारों को जगह दी गई है। 

शिगगांव सीट से ही चुनाव लड़ेंगे सीएम बोम्मई

बीजेपी की इस सूची में 5 वकील, 9 डॉक्टर, 3 शिक्षक, 1 रिटायर्ड IAS अधिकारी, 1 रिटायर्ड IPS अधिकारी, 3 पूर्व सरकारी कर्मचारी, और 8 सोशल एक्टिविस्ट लोगों को जगह दी गई है। मुख्यमंत्री सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024