1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka Exit Poll 2023: हैदराबाद कर्नाटक रीजन में कांग्रेस को मिल सकती है बड़ी जीत, जानिए क्या है एग्जिट पोल के नतीजे

Karnataka Exit Poll 2023: हैदराबाद कर्नाटक रीजन में कांग्रेस को मिल सकती है बड़ी जीत, जानिए क्या है एग्जिट पोल के नतीजे

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2023 07:27 pm IST,  Updated : May 10, 2023 07:31 pm IST

हैदराबाद कर्नाटक रीजन पर नजर डालें तो इस क्षेत्र के 6 जिलों को मिलाकर कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। हैदराबाद कर्नाटक यानी कर्नाटक का वो इलाका जो हैदराबाद से लगा हुआ है।

कर्नाटक चुनाव एग्जिट पोल - India TV Hindi
कर्नाटक चुनाव एग्जिट पोल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। वोटर्स ने उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद कर दी है। अब सभी को 13 तारीख का इंतजार है, जिस दिन चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल ने कर्नाटक चुनाव के चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। 

इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में 142 विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसमें सैंपल साइज 15620 लोगों का है। इमसें 7890 पुरुष और 7730 महिलाओं ने हिस्सा लिया है। हैदराबाद कर्नाटक रीजन पर नजर डालें तो इस क्षेत्र के 6 जिलों को मिलाकर कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। हैदराबाद कर्नाटक यानी कर्नाटक का वो इलाका जो हैदराबाद से लगा हुआ है। यहां 6 जिलें हैं- बेल्लारी, कोप्पल, रायचूर, बीदर, गुलबर्गा-कलबुर्गी और यादगिर। कांग्रेस को यहां से बड़ी उम्मीदें हैं। बीजेपी ने भी यहां ताकत झोंकी है। 

बीजेपी की 8-10 सीटों पर जीत 

हैदराबाद कर्नाटक की सीटों का आंकड़ा देखें तो यहां की 40 सीटों में से कांग्रेस को 27-31 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि बीजेपी 8-10 सीटें जीतती नजर आ रही है। वहीं, जेडीएस को 0-2 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि अन्य उम्मीदवारों को भी 0-2 सीटें मिल रही हैं। हैदराबाद कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। कांग्रेस को यहां से 8 सीटों का फायदा मिलता दिख रहा है। वहीं, बीजेपी को यहां से 6 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024