1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक चुनाव: जानिए किस पार्टी का प्रचार करेंगे KGF स्टार यश?

कर्नाटक चुनाव: जानिए किस पार्टी का प्रचार करेंगे KGF स्टार यश?

 Published : Apr 07, 2023 10:50 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 11:30 pm IST

कर्नाटक में 10 मई 2023 को वोटिंग होगी और 13 मई को चुनावों का परिणाम आ जाएगा। इन चुनावों में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच कड़ी जंग देखने को मिलेगी।

Karnataka Assembly Elections- India TV Hindi
यश Image Source : FILE

बेंगलुरु: कर्नाटक में चुनावों की बिगुल बज चुकी है। 10 मई को जनता अपनी अगली सरकार के लिए वोट करेगी और 13 मई को दोपहर तक पता लग जाएगा कि अगली सरकार किसीकी बनेगी। राज्य में मुख्यतः बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच जंग है। उम्मदीवारों के नाम घोषित हो रहे हैं और मैदान में जंग की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं इसी बीच कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार और केजीएफ़ स्टार यश किसी भी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। 

राज्य में काफी पापुलर हैं यश 

सूत्रों के अनुसार, कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया है। राज्य में यश काफी लोकप्रिय हैं और भाजपा, कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) उन्हें अपनी पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने के लिए उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि यश अपनी फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक ऑफरों को मना कर दिया है।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में यश ने कुछ उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया था। लोकसभा चुनाव में दूसरे कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के साथ उन्होंने मांड्या में शुरू से अंत तक चुनाव प्रचार कर निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अम्बरीष की जीत सुनिश्चित की थी जो पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पोते के खिलाफ खड़ी थीं।

ऋषभ शेट्टी भी नहीं करेंगे किसी के लिए प्रचार 

सूत्रों ने बताया कि यश इन दिनों एक फिल्म को लेकर व्यस्त हैं और इस महीने के अंत तक इस संबंध में घोषणा की जा सकती है। तेलुगु के ख्याति प्राप्त प्रोड्यूशर दिल राजू ने कहा था कि वह यश को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। इसी तरह कांतारा फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके ऋषभ शेट्टी भी कह चुके हैं कि वह किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें - 

बुरहानपुर में थाने पर अटैक, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, थाने में बंद आरोपियों को साथ छुड़ा ले गए हमलावर 

राहुल गांधी ने सामान कर लिया पैक, अब कहां होगा उनका अगला ठिकाना?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024