1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: लिम्बडी में BJP के क‍िरीटस‍िंह जितुभा राणा की जीत, AAP के मीराभाई साकारिया को 23146 वोटों से हराया

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: लिम्बडी में BJP के क‍िरीटस‍िंह जितुभा राणा की जीत, AAP के मीराभाई साकारिया को 23146 वोटों से हराया

 Written By: Akash Mishra, Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 29, 2022 08:54 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 07:58 pm IST

लिम्बडी विधानसभा सीट पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर चलती रही। अंत में 81765 वोटों से क‍िरीटस‍िंह जितुभा राणा जीत गए।

गुजरात विधानसभा चुनाव: लिम्बडी सीट- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव: लिम्बडी सीट Image Source : INDIA TV

गुजरात की लिम्बडी विधानसभा सीट पर इस बार भाजाप ने क‍िरीटस‍िंह जितुभा राणा पर दांव लगाया था और वे जीत के साथ भाजपा की उम्मीदों पर खड़े उतरे हैं। क‍िरीटस‍िंह जितुभा राणा ने 23146 वोटों से AAP के मयूरभाई मीराभाई साकारिया को हराया है। क‍िरीटस‍िंह जितुभा राणा को 81765 वोट मिले हैं। तो, आम आदामी पार्टी के मयूरभाई मीराभाई साकारिया को 58619 वोट मिले हैं। बात कांग्रेस की करें तो, कांग्रेस ने कल्पनाबेन बिजलभाई धोरिया पर दांव लगाया था और उन्हें 32929 वोट ही मिले। इसी के साथ ये सीट भी भाजपा के नाम हो गई।

लिम्बडी विधानसभा सीट में साल 2017 में हुए चुनाव में 165598 वोटों के साथ कुल 63.71 प्रतिशत वोट पड़े थे। पिछले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से कोलीपटेल सोमाभाई गांडालाल ने कब्जा जमाया था। पिछले 2017 के चुनाव में बीजेपी के क‍िरीटस‍िंह जितुभा राणा को 69258 वोट मिले थे। वहीं जीत का परचम लहराने वाली कांग्रेस के कोलीपटेल सोमाभाई गांडालाल को 83909 वोट मिले थे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर 3356 वोटों के साथ नोटा रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024