1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: लुणावाडा में कांग्रेस ने मारी बाजी

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: लुणावाडा में कांग्रेस ने मारी बाजी

 Written By: Alok Kumar Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 30, 2022 12:27 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 07:51 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात के महिसागर जिले में लुणावाडा विधानसभा आता है। आइए जानते हैं, इस विधानसभा सीट से रिजल्ट का हर अपडेट...

गुजरात विधानसभा चुनाव...- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: पीएम मोदी के गृहराज्य गुजरात के लिए आज का दिन काफी अहम रहा है। विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो चुकी है। कई सीट ऐसी हैं जिनकी विधानसभा सीट पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करने वाली है। इस स्थिति में शाम को यह बात साफ हो जाएगी कि इस बार गुजरात में किसकी सरकार बनेगी। तो गुजरात चुनाव नतीजों के लिए हमारे साथ बने रहिए। 

गुजरात के महिसागर जिले में लुणावाडा विधानसभा आता है। यहां के लोग इसे छोटी काशी के नाम से भी जानते हैं। लुणावाडा से इस बार भाजपा से जिग्नेशकुमार अंबालाल सेवक, कांग्रेस से गुलाबसिंह सोमसिंह चौहान और आम जनता पार्टी से नटरवरसिंह मोतीसिंह सोलंकी चुनाव मैदान में हैं। यहां जानिए हर अपडेट...

उपचुनाव में भाजपा की हुई थी जीत 

साल 2017 के चुनाव में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रतन सिंह राठौड़ जीत हुई थी। हालांकि, 2019 में उन्हें लोकसभा का टिकट दे दिया गया और उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में भाजपा के जिग्नेश सेवक ने कांग्रेस के गुलाब सिंह को 952 वोटों से हराया था। आपको बता दें कि गुलाब सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि, 2007 और 2012 में इस सीट पर भाजपा का सिक्का नहीं चला था। 2007 और 2012 में कांग्रेस के प्रोफेसर हीराभाई पटेल ने जीत दर्ज की थी। 

 

कांग्रेस से गुलाबसिंह सोमसिंह चौहान ने 72087 वोटों से जीत दर्ज की है और भाजपा से जिग्नेशकुमार अंबालाल सेवक 26620 वोटों से पिछे रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024