गुजरात की मानवदार विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंदभाई जीणाभाई लाडाणी 64690 वोट पाकर जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने भाजपा प्रत्यासी जवाहरभाई पेथलजीभाई चावडा को 3453 के अंतर से हराया। चावडा को कुल 61237 वोट मिले, जबकि तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के करशन परबत भादरका को 23297 वोट मिले।
Related Stories
बता दें कि साल 2017 के चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस ने विजय प्राप्त की थी। मानवदार विधानसभा सीट गुजरात के जूनागढ़ जिले में आती है। 2017 में मानवदार में कुल 57.39 प्रतिशत वोट पड़े थे। लेकिन कांग्रेस का साथ छोड़कर इस बार भाजपा के टिकट से लड़ने वाले जवाहरभाई दोबारा जीतने में नाकाम रहे।
पिछले चुनाव का क्या था नतीजा-
2017 के चुनाव में कांग्रेस से जवाहरभाई चावडा पेथलजीभाई ने भारतीय जनता पार्टी के नितीन कुमार (टीनुभाई) वालजीभाई फडदु को 29763 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रमेश धडुक सांसद हैं।