1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. मनीष सिसोदिया ने किया बड़ा वादा: ''एमसीडी में ‘आप’ सत्ता में आई तो 5 साल में दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े''

मनीष सिसोदिया ने किया बड़ा वादा: ''एमसीडी में ‘आप’ सत्ता में आई तो 5 साल में दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े''

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 09, 2022 01:26 pm IST,  Updated : Nov 09, 2022 01:26 pm IST

सिसोदिया पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में कूड़े के ढेर (लैंडफिल साइट) का दौरा करने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ यह दिखाने के लिए कि गाज़ीपुर में कूड़े के ढेर की ऊंचाई कम हो गई है, भाजपा नीत दिल्ली नगर निगम ने यहां का कचरा उठाकर आसपास के इलाकों में फेंक दिया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया- India TV Hindi
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया Image Source : PTI

दिल्ली एमसीडी चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं। भाजपा इस बार यमुना प्रदूषण, पानी और दिल्ली सरकार के वादों की याद दिलाने वाले नुक्कड़ नाटकों के जरिए दिल्ली के 250 वार्डों में लोगों के बीच पहुंच रही हैं, तो वहीं 15 सालों से दिल्ली नगर निगम की सत्ता में बैठी बीजेपी को बेदखल करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सारे हथकंडे अपना रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कचरा साफ करने के लिए नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ एमसीडी में सत्ता में आती है तो दिल्ली में कचरे के सारे ‘ढेर’ पांच साल में गायब हो जाएंगे।

भाजपा के इरादे मजूबत नहीं: सिसोदिया

सिसोदिया पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में कूड़े के ढेर (लैंडफिल साइट) का दौरा करने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ यह दिखाने के लिए कि गाज़ीपुर में कूड़े के ढेर की ऊंचाई कम हो गई है, भाजपा नीत दिल्ली नगर निगम ने यहां का कचरा उठाकर आसपास के इलाकों में फेंक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या का हल निकालने के लिए भाजपा के इरादे मजूबत नहीं है। 

'आप' के आते ही दिल्ली से गायब हो जाएगा कचरे का ढेर: सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा, ''चार दिसंबर को होने वाले निगम चुनाव में लोग स्वच्छ दिल्ली के लिए ‘भाजपा का कचरा’ साफ करने के लिए ‘झाड़ू' (आप) को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद एक इंजीनियर हैं और सावधानीपूर्वक योजना बनाते हैं। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दिल्ली से ढलाव घर और कचरे के ढेर हटाने की योजना बनायी है। सिसोदिया ने कहा, अगर अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ एमसीडी में सत्ता में आती है तो दिल्ली में कचरे के सारे ‘ढेर’ पांच साल में गायब हो जाएंगे। हमारे पास योजना मौजूद है।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024